Saturday 13 April 2019

Daily current affair history facts 13 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

Daily current affair history facts
13 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस कब मनाया गया
12 अप्रैल को

हाल ही में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की पहली महिला वाईस-चांसलर कौन बनी है
 नजमा अख्तर 
प्रोफेसर नजमा अख्तर अलीगढ़ विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल  प्राप्त किया और कुरुक्षेत्र विद्यालय कुरुक्षेत्र से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है

भारत में रेल दिवस कब मनाया जाता है
 16 अप्रैल को 
सबसे पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 में चली थी उसी के उपलक्ष में रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न जोकि रेलवे  प्रीवियस क्वेश्चन पेपर  में पूछे जा चुके हैं 
भारतीय रेलवे से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले  महत्वपूर्ण प्रश्न
1. भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना लार्ड कर्ज़न द्वारा कब की गई थी? – 1905 में
2. ‘मेट्रो पुरुष’ उपनाम से कौन प्रसिद्ध हैं? – इंजीनियर श्रीधरन
3. भारत में सर्वप्रथम रेल का शुभारंभ किसने किया था? – लॉर्ड डलहौजी ने 
4. भारत में कुल रेलमार्ग की लंबाई कितनी है? – 63,974 किमी
5. भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण कब हुआ? – 1950 में
6. रेल मंत्रालय ने ‘विलेज ऑन वहील्स नामक’ परियोजना किस वर्ष प्रारंभ की? – 2004 ई.
7. भारत में माल परिवहन के लिए किस माध्यम का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है? – भारतीय रेलवे
8. भारतीय रेल कितने क्षेंत्रों (जोन) में बाँटी गई है? – 17
9. 3 फरवरी, 1925 को भारत में पहली बिजली की ट्रेन चली। रेलवे ने यह सेवा किसके बीच दी? – बॉम्बे वीटी और कुर्ला
10. डीजल लोकोमोटिव वर्क्स (DLW) वाराणसी की स्थापना कब हुई? – 1964 ई.
11. भारत की पहली रेल ने मुंबई और थाणे के मध्य कितनी दूरी तय की? – 34 किमी
12. भारत में प्रथम रेल कब चली? – 16 अप्रैल, 1853 ई.
13. भारतीय रेल की सबसे लम्बी रेल यात्रा डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी के बीच (विवेक एक्सप्रेस) कितने किमी की है? – 4,286 किमी
14. वृंदावन एक्सप्रेस किन स्थानों के मध्य चलती है? – चेन्नई और बैंगलुरू
15. पूर्वी रेलवे के बँटवारे के बाद हाजीपुर के आंचलिक मुख्यालय का नाम क्या है? – पूर्व मध्य रेलवे

16. भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम कौन-सा है? – भारतीय रेल
17. कोलकाता में भूमिगत रेलमार्ग दमदम से टॉलीगंज तक लंबाई कितनी है? – 16.45 किमी
18. देश की सबसे लंबी दूरी के रेलमार्ग की लंबाई कितनी है? – 4256 किमी
19. भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना कब की गई? – मार्च 1905
20. भारत की पहली रेल कहाँ चली? – मुंबई और थाणे के मध्य
21. सोन नदी पर बना देश में सबसे लम्बा रेल पुल कौन सा है? – नेहरू सेतु
22. ‘व्हील्स एंड एक्सल प्लांट’ कहाँ स्थित है? – बैंगालुरू में
23. भारत में प्रथम क्रांति रेल कहाँ चली? – दिल्ली से बैंगलुरू
24. कुल केंद्रीय कर्मचारियों का कितना % भाग रेलवे में कार्यरत है? – 40%
25. उत्तर रेलवे में सर्वप्रथम पहली रेल बस किस दिन राजस्थान के मेड़ता शहर से मेड़ता रोड के बीच प्रारम्भ की गई? – 12 अक्टूबर, 1994
26.  कोयले से चलने वाला देश का सबसे पुराना इंजन कौन-सा है? – फेयरी क्वीन
27. भारत, एशिया तथा विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफॉर्म कौन सा है जिसकी लम्बाई 1366.33 मी. है? – गोरखपुर रेलवे स्टेशन (उत्तर प्रदेश)
28. विश्व में प्रथम रेल कब चली? – 1825 ई., इंग्लैंड
29. पुणे​ स्थित ‘इरिसेन’ आईएसओ 9001-2000 से प्रमाणित भारतीय रेल का प्रथम किस तरह का संस्थान है? – प्रशिक्षण
30. भारतीय रेल बजट को सामान्य बजट से कब अलग किया गया? – 1824 ई.
31. रेलवे द्वारा रेडियो आधारित सिग्नल डियाजन परियोजना की शुरूआत किस वर्ष कानपुर से की गई? – 2015
32. भारत में भूमिगत (मेट्रो रेलवे) का शुभारंभ कब और कहाँ हुआ था? – 1984-85 ई., कोलकाता
33. वर्ष 2015 से रेलवे प्लेटफार्म टिकट की दर क्या है? – 10 रूपये
34. भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है? – विवेक एक्सप्रेस
35. भारत में प्रथम विद्युत इंजन का निर्माण कब प्रारंभ हुआ? – 1971 ई.
36. रेल टिकट पर आरक्षण और ट्रेनों के आवागमन की सूचना देने वाला हेल्पलाइन नम्बर क्या है? – 139
37. इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) कहाँ है? – पैरंबूर (चेन्नई)
38. रेलवे कोच फैक्टरी (RCF) कहाँ है? – हुसैनपुर (कपूरथला)
39. भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का सफल परीक्षण 3 जुलाई, 2014 को किया गया। यह ट्रेन कितने किमी घण्टा की गति से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट के मध्य चलाई गई? – 160 किमी
40. रेलवे कोच फैक्टरी की स्थापना कब हुई? – 1988 ई.
41. भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है? – समझौता व थार एक्सप्रेस
42. भारत में सबसे तेजगति से चलने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है? – शताब्दी एक्सप्रेस
43. देश में पहली बुलेट ट्रेन किसके मध्य चलाई जाएगी? – मुम्बई व अहमदाबाद
44. भारत का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म कौन-सा है? – खड़गपुर (पश्चिमी बंगाल)
45. भारत के किस राज्य में रेल लाइन सबसे अधिक है? – उत्तर प्रदेश

46. पूर्वी उत्तर भारत के राज्य में रेलमार्ग नहीं है? – मेघालय
47. भारतीय रेलवे में सबसे बड़ी आय का माध्यम क्या है? – मालभाड़ा
48. पैलेस ऑन व्हील्स की तर्ज पर नई रेलगाड़ी ‘डेक्कन ओडिसी’ का परिचालन किस राज्य में हो रहा है? – महाराष्ट्र
49. कोंकण रेलमार्ग किस पर्वत शृंखला से होकर गुजरता है? – पश्चिमी घाट
50. सबसे लम्बी रेल सुरंग का रिकॉर्ड कोंकण रेलवे को जाता है। इसकी लम्बाई कितनी है? – 6.5 किलोमीटर
51. भारत में किस रेलवे जोन की लम्बाई सबसे अधिक है? – उत्तर रेलवे
52. भारत में कितने प्रकार के रेलमार्ग है? – 3 प्रकार
53. रेल पथ के ब्रॉड गेज की चौड़ाई कितनी होती है? – 1.676 मीटर
54. रेल दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 16 अप्रैल
55. भारत में प्रथम विद्युत रेल कब चली? – 1925 ई.
56. विद्युत से चलने वाली प्रथम रेलगाड़ी कौन-सी है? – डेक्कन क्वीन
57. रेल सेवा आयोग के मुख्यालय कहाँ-कहाँ है? – इलाहाबाद, मुंबई, कोलकाता, भोपाल और चेन्नई
58. भारतीय रेल का आखिरी रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे पर कौन सा है, जहां से फिरोजपुर शहर मात्र 7 किमी दूरी पर स्थित है? – हुसैनीवाला
59. भारतीय रेल नेटवर्क का विश्व में कौन-सा स्थान है? – चौथा
60. भारतीय रेल में तृतीय श्रेणी किस वर्ष समाप्त कर दी गई? – 1974


राजस्थान महत्वपूर्ण जानकारी विभिन्न शहर और उनके उपनाम
अभ्रक की मंडी - भीलवाड़ा
आदिवासियों का शहर - बांसवाड़ा
अन्न का कटोरा - श्री गंगानगर
औजारों का शहर - नागौर
आइसलैंड ऑफ ग्लोरी/रंग श्री द्वीप - जयपुर

उद्यानों/बगीचों का शहर - कोटा
ऊन का घर - बीकानेर
ख्वाजा की नगरी - अजमेर
गलियों का शहर - जैसलमेर
गुलाबी नगरी - जयपुर
घंटियों का शहर - झालरापाटन

छोटी काशी/दूसरी काशी - बूंदी

जलमहलों की नगरी - डीग
झीलों की नगरी - उदयपुर
वस्त्र नगरी - भीलवाड़ा
देवताओं की उपनगरी - पुष्कर
नवाबों का शहर - टोंक
पूर्व का पेरिस/भारत का पेरिस - जयपुर

पूर्व का वेनिस - उदयपुर
पहाड़ों की नगरी - डूंगरपुर
भक्ति/शक्ति व साधना की नगरी -मेड़ता सिटी
मूर्तियों का खजाना - तिमनगढ, करौली

मरूस्थल की शोभा/मरू शोभा - रोहिड़ा
राजस्थान की मरू नगरी - बीकानेर
राजस्थान का हदृय/दिल - अजमेर
राजस्थान का गौरव - चितौड़गढ

राजस्थान का प्रवेश द्वार (गेटवे ऑफ राज.)-भरतपुर
राजस्थान का सिंह द्वार - अलवर
राजस्थान का अन्न भंडार - गंगानगर
राजस्थान की स्वर्ण नगरी (गोल्ड सिटी) -जैसलमेर

राजस्थान की शैक्षिक राजधानी - अजमेर
राजस्थान का कश्मीर - उदयपुर
राजस्थान का काउंटर मैगनेट - अलवर
राजस्थान की मरूगंगा - इंदिरा गांधी नहर

पश्चिम राजस्थान की गंगा - लूनी नदी
राजस्थान की मोनालिसा - बणी-ठणी
रेगिस्तान का सागवान - रोहिड़ा
राजस्थान का खजुराहो - किराडू

राजस्थान का मिनी खजुराहो - भंडदेवरा
हाड़ौती का खजुराहो - भंडदेवरा
मेवाड़ का खजुराहो - जगत
राजस्थान का कानपुर - कोटा
राजस्थान का नागपुर - झालावाड़

राजस्थान का राजकोट - लूणकरणसर
राजस्थान का स्काॅटलेंड - अलवर
राजस्थान का नंदनकानन - सिलीसेढ झील,अलवर
राजस्थान की धातुनगरी - नागौर
राजस्थान का आधुनिक विकास तीर्थ -सूरतगढ
राजस्थान का पंजाब - सांचैर

राजस्थान की अणु नगरी - रावतभाटा
राजस्थान का हरिद्वार - मातृकुंडिया, चितौड़गढ
राजस्थान का अंडमान - जैसलमेर

रेगिस्तान/मरूस्थल का गुलाब - जैसलमेर
राजपूताना की कूंजी - अजमेर
राजस्थान का नाका/मुहाना - अजमेर
राजस्थान का मैनचेस्टर - भीलवाड़ा

राजस्थान का नवीन मैनचेस्टर - भिवाड़ी
राजस्थान का जिब्राल्टर - तारागढ, अजमेर
राजस्थान का ताजमहल - जसवंतथड़ा, जोधपुर
राजस्थान का भुवनेश्वर - ओसियां
राजस्थान की साल्ट सिटी - सांभर

राजस्थान की न्यायिक राजधानी - जोधपुर
राजस्थान का चेरापूंजी - झालावाड़
राजस्थान का ऐलोरा - केालवी, झालावाड़
राजस्थान का जलियावाला बाग - मानगढ, बांसवाड़ा

राजस्थान का शिमला - मा. आबू
राजस्थान का पूर्वीद्वार - धौलपुर
रत्न नगरी - जयपुर
वराह नगरी - बारां
वर्तमान नालंदा - कोटा
लव-कुश की नगरी - सीताबाड़ी, बारां
शिक्षा का तीर्थ स्थल/शैक्षिक नगरी - कोटा

समस्त तीर्थस्थलों का भांजा - मचकुंड,धौलपुर
सूर्य नगरी (सन सिटी ऑफ राजस्थान) - जोधपुर
सुनहरा त्रिकोण - दिल्ली-आगरा-जयपुर

मरू त्रिकोण - जोधपुर-जैसलमेर-बीकानेर
सौ द्विपों का शहर - बांसवाड़ा
हेरिटेज सिटी - झालरापाटन
हरिण्यकश्यप की राजधानी - हिंडौनसिटी

हवेलियों का शहर - जैसलमेर
पीले पत्थरों का शहर - जैसलमेर
सैलानी नगरी - जैसलमेर
भारत का मक्का - अजमेर
प्राचीन राजस्थान का टाटानगर - रेढ , टोंक
स्वतंत्रता प्रेमियों का तीर्थ स्थल - हल्दीघाटी
भारतीय मूर्तिकला का विश्वकोष - विजय स्तंभ

म्यूजियम सिटी - जैसलमेर
मरूस्थल का प्रवेश द्वार - जोधपुर
बवड़ियों का शहर (सिटी ऑफ स्टेप वेल्स) - बूंदी
पूर्वी राजस्थान का कश्मीर - अलवर
पत्थरों का शहर - जोधपुर
ब्ल्यू सिटी (नीली नगरी) - जोधपुर
मारवाड़ का लघु मा. आबू - पीपलूद, बाड़मेर
भारतीय बाघों का घर - रणथंभौर

ग्रेनाइट सिटी - जालौर
मारवाड़ का सागवान - रोहिड़ा
पहाड़ों की रानी - डूंगरपुर
पानी,पत्थर व पहाड़ों की पुरी - उदयपुर
भक्ति व शक्ति की नगरी - चितौड़गढ

महाराजा रंतिदेव की नगरी - केशोरायपाटन
काॅटन सिटी - सूरतगढ
राजस्थान की संतरा नगरी - झालावाड़
राजस्थान की वस्त्र नगरी - भीलवाड़ा
रेड डायमंड (लाल हीरा) - धौलपुर
मारवाड़ का अमृत सरोवर - जवाई बांध
फाउंटेन व मांउटेन का शहर - उदयपुर
मेवाड़ का हरिद्वार - मातृकुंडिया

🌞🌞🌞🌞🌞


  13 अप्रैल 2019 दिन शनिवार
शक सम्वत- 1941
विक्रम सम्वत- 2076
मास- चैत्र शुक्लपक्ष अष्टमी
सूर्योदय- 05:58 सूर्यास्त- 18:45

13 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1648 – लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।
1699 – सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
1796 – अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया।
1849 – हंगरी को गणराज्य बनाया गया।
1919 - जालियाँवाला बाग़ हत्याकांड। अँग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में लगभग चार सौ लोग मारे गए।
1919 - बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना।
1939 – भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।
1984 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
2018- 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार।


*13 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1813 - स्वाति तिरुनल - त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।
1890 – भारत की पहली फिंल्म 'श्रीपुंडलीक' का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म हुआ।


13 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 मेला कांगडा देवी /नैनादेवी (HP) ।
 मेला मनसा देवी पंचकूला (हरियाणा , कल भी ) ।
खालसा पंथ स्थापना दिवस ।

राज्य सूचना आयोग स्थपना दिवस ।

Friday 12 April 2019

Daily current affair history facts 12 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

Daily current affair history facts
12 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

हाल ही में इजराइल के ऐसे कौन से राष्ट्रपति हैं जो 5वीं बार निर्वाचित हुए हैं
 बेंजामिन नेतनयाहू
 इस प्रकार है इजरायल के सबसे अधिक लंबे समय तक लगातार अपने पद पर रहने वाले राष्ट्रपति बन गए 

हाल ही में भारत ने किस देश में 25 बिस्तर वाला मेटरनिटी हस्पताल बनाया है नेपाल में और इसका रखरखाव Chander Narayan Memorial Trust करेगा

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ UNPFA की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्ष 2010 से लेकर 2019 के बीच एक दशक में कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है
 1.2% 
2019 में भारत की जनसंख्या 1.36 बिलियन हो गई है
UNPFA Full form United Nation population fund or formally  United Nation fund for population activity
इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क अमेरिका में है


हाल ही में गूगल ने किस देश में अपनी पहली ड्रोन डिलीवरी सेवा शुरू की है
ऑस्ट्रेलिया
 ऑस्ट्रेलिया ऐसा करने वाला विश्व का पहला देश है ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा और मुद्रा ऑस्ट्रेलियन डॉलर है

Thursday 11 April 2019

Daily current affair history facts 11 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

Daily current affair history facts
11 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

 हाल ही में DEO नामक mobile किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश द्वारा लांच की गई है
 पुदुचेरी
D E O full form Direct to Election Office इसमें वोटर लिस्ट से लेकर पोलिंग बूथ तक की सारी की सारी जानकारी मिल जाएगी

भारत में free WiFi देने वाला 1500वां रेलवे स्टेशन कौन सा बना है
साहिबाबाद रेलवे स्टेशन यूपी
और साथ में रेलटेल ने मात्र 7 दिनों में 500 रेलवे स्टेशनों को वाईफाई बनाकर रिकॉर्ड कायम किया है और देश का सबसे पहला फ्री वाईफाई फैसिलिटी देने वाला रेलवे स्टेशन मुंबई सेंट्रल है

हाल ही में एनजीटी ने किस नदी के अपरदन के मामले के लिए समिति गठित की है 
यमुना नदी 
NGT full form National green tribunal 
NGT की स्थापना वर्ष 2010 में की गई थी इसमें कम से कम 10 और प्रत्येक श्रेणी में अधिक से अधिक 20 सदस्य हो सकते हैं संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत एनजीटी की स्थापना नागरिकों को साफ वातावरण एवं जलवायु का अधिकार प्रदान करता है

लोकसभा चुनाव 2019 में किस स्थान पर M3 ईवीएम मशीनों का प्रयोग किया जाएगा
 निजामाबाद में 
 तेलंगाना के निजामाबाद में कुल 185 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव  मैदान में है इसलिए यहां पर M3 EVM मशीनों का प्रयोग किया जाएगा जिनमें से 178 candidate ग्वार और ज्वार की खेती करने वाले किसान हैं
M3 EVM machine में कुल 384 उम्मीदवारों का डाटा सेव किया जा सकता है

पदार्थ की किस नई अवस्था की खोज हाल ही में की गई है?
chain melted state चैन मेल्टेड स्टेट
 हाल ही में स्कॉटलैंड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर सिमुलेशन के द्वारा पदार्थ की नई अवस्था की खोज की है जिसे चैन मल्टीड स्टेट कहा जाता है क्योंकि इससे पहले पदार्थ की सिर्फ तीन अवस्थाएं मानी जाती थी - ठोस, द्रव और गैस परंतु अभी चौथी अवस्था की खोज की गई है जिसमें पदार्थ ठोस और द्रव अवस्था में एक साथ रह सकता है

हाल ही में लंदन में आयोजित विशाल शेखर सम्मेलन global water Summit मैं भारत के किस कार्यक्रम में पुरस्कार जीता है 
नमामि गंगे या स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन
 National mission for Clean Ganga कार्यक्रम में public water agency of the Year पुरस्कार प्राप्त किया है जकी गंगा नदी की स्वच्छता व सफाई के लिए प्रदान किया गया है

BSE / बांबे स्टॉक एक्सचेंज ने हाल ही में स्टार्टअप प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने के लिए किस बैंक के साथ समझौता किया है 
एचडीएफसी बैंक HDFC Bank
Bombay Stock Exchange ने December 2018  मैं स्टार्टअप प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था जिसमें हाल ही मेंं उद्यमियों को बैंकिंग और ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं
MoU full form Memorandum of understanding
MoA full form memorandum of association


हाल ही में BSE के सेंसेक्स ने किस नई ऊंचाई / अंक को छुआ है
 39000
BSE full form बांबे स्टॉक एक्सचेंज
Bambe Stock Exchange के Sensex की शुरुआत 1 जनवरी 1986 को हुई थी 
BSE सेंसेक्स एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है और इसमें 30 कंपनियां शामिल है
BSE की स्थापना 09 जुलाई 1875 ईस्वी में की गई थी सन 1927 में ब्रिटिश सरकार ने बीएसपी को अस्थाई मान्यता प्रदान की थी 1957 में बीएसई को भारत सरकार द्वारा स्थाई मान्यता प्रदान कर दी गई  
वर्तमान में मार्केट केपीटलाइजेशन के हिसाब से बोंबे स्टॉक एक्सचेंज विश्व का दसवां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है जिसमें लगभग 5000 कंपनियां लिस्टेड है
BSE ka Mukhyalay Dalal Street Mumbai mein hai इसका मुख्यालय दलाल स्ट्रीट मुंबई में है


हाल ही में नवगठित आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन बने हैं 
जस्टिस विक्रम नाथ
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश विक्रम नाथ को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय 1 जनवरी 2019 से कार्यशील हुआ है और यह देश का 25वां उच्च न्यायालय जो अभी अस्थाई भवन में चल रहा है और बाद में आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में स्थानांतरित हो जाएगा




Wednesday 10 April 2019

Daily current affair history facts 10 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

Daily current affair history facts
10 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

 हाल ही में भारत का कौन सा रेलवे स्टेशन ISO प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला देश का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है
गुवाहाटी रेलवे स्टेशन
सौर ऊर्जा द्वारा बिजली उत्पादन तथा स्वच्छ और हरित वातावरण के कारण एनजीटी ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन को बेस्ट रेलवे स्टेशन घोषित किया था और अभी आईएसओ द्वारा इसे ISO 14001 Certificate प्रदान किया गया है
ISO full form International Organisation of standardization

World homiopathy day विश्व होम्योपैथी दिवस कब मनाया जाता है
 10 अप्रैल को

हाल ही में सीआरपीएफ द्वारा शौर्य दिवस कब मनाया गया है
9 अप्रैल को
9 अप्रैल 1965 को सीआरपीएफ के एक दल ने पाकिस्तानी सेना को कच्छ के रण क्षेत्र में हराया था और उसी के उपलक्ष में हाल ही में 54 वां शौर्य दिवस सीआरपीएफ द्वारा मनाया गया है
सीआरपीएफ की स्थापना 1939 में हुई थी और 246 बटालियनों के साथ सीआरपीएफ भारत का सबसे बड़ा अर्ध सैनिक बल है
CRPF full form Central Reserve Police Force

हाल ही में किसने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सबसे पहले मतदान कर दिया है
ITBP आईटीबीपी ने
 भारत के अर्ध सैनिक बल आइटीबीपी ने सबसे पहले लोहितपुर से पोस्ट बैलेट द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान कर दिया है
भारत में कार्यरत अर्ध सैनिक बलों तथा विदेशों में कार्य कर रहे भारत के कर्मचारियों द्वारा सर्विस वोटर सुविधा के माध्यम से पोस्ट बैलेट से मतदान किया

हाल ही में "बोल्ट कुरुक्षेत्र 2019" युद्ध अभ्यास भारत और किस देश के बीच शुरू हुआ है 
सिंगापुर 
यह झांसी के बबीना कैंटोनमेंट में तीन दिवसीय युद्धाभ्यास है जो दोनों देशों के आर्मी एवं नौसेना सैनिकों द्वारा आंतकवाद समुद्री सुरक्षा पर युद्ध अभ्यास होगा


हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग में कौन सा संस्थान शीर्ष पर रहा 
आईआईटी मद्रास

AIMA द्वारा lifetime contribution award 2019 किसे प्रदान किया गया है
विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी को
AIMA full form All India Management Association 
ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा इन पुरस्कारों को लेने की शुरुआत वर्ष 2010 में की गई थी


हाल ही में वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार प्रवासियों द्वारा विदेशों से अपने देश में पैसा भेजने के मामले में कौन सा देश शीर्ष पर 
 भारत
दूसरे नं पर चीन और तीसरे पर मैक्सिको है
हाल ही में विश्व बैंक के नए अध्यक्ष के रूप में डेविड मल्पस को मनोनीत किया गया है
World Bank विश्व बैंक की स्थापना 1944-1945 में की गई थी और इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है इसके कुल 189 देश सदस्य हैं और इस का आदर्श वाक्य है
"निर्धनता मुक्त विश्व के लिए कार्य करना"
यह मुख्यतः विकासशील व गरीब देशों को ऋण देकर उनके जीवन स्तर को उठाकर निर्धनता दूर करने में मदद करता है


हाल ही में किस देश की सेना को अमेरिका ने विदेशी आंतकवादी संगठन घोषित कर दिया है
 ईरान


Tuesday 9 April 2019

Daily current affair history facts 09 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

Daily current affair history facts
09 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

राष्ट्रीय हथकरघा सप्ताह कब से कब तक मनाया जा रहा है नेशनल हैंडलूम डे National Handloom day 2019
07 April से 14 April 2019

ESPN India multi Sports Award में sports person of the Year (Man) किसे चुना गया है 
नीरज चोपड़ा को athletics 

ESPN India multi Sports Award में sports person of the Year (Woman) किसे चुना गया है 
पी.वी. सिंधु बैडमिंटन

एप्सन इंडिया मल्टी स्पोर्ट्स अवॉर्ड स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर
एप्सन इंडिया मल्टी स्पोर्ट्स अवॉर्ड Team of the year 2019 कौन सी है?


 अप्रैल 2019 में चीन में मनाए जा रहे 70 में नौसेना फेस्टिवल में भारत के कौन से दो जहाज हिस्सा लेंगे 
आईएनएस कोलकाता और आई एन एस शक्ति
INS full form  Indian Naval ship

हाल ही में एमिकस क्यूरी या न्याय मित्र की बाढ़ से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है, यह किस राज्य से संबंधित है 
केरल 
केरल में केरल उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त किए गए न्याय मित्र जैकब पी. अलैक्स ने केरल की बाढ़ पर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की है जिसमें जलाशय और बांधों का आपदा के वक्त उचित प्रबंधन न किया जाना जानमाल के नुकसान का मुख्य कारण बताया गया है और प्रशासन के लिए जिम्मेदार है
79  बांधों में से किसी का भी जल भंडारण के लिए प्रयोग नहीं किया गया और ना ही EAP पर अमल किया गया
EAP full form Emergency Action Plan

हाल ही में भारत में किस देश से शांति सेना में शामिल सीआरपीएफ के दल को वापस बुला लिया है
लीबिया
 वर्ष 2011 से मोहम्मद गद्दाफी की हत्या के बाद लीबिया में हालात बिगड़ गए थे और भारतीय सीआरपीएफ के 15 सैनिक संयुक्त राष्ट्र की तरफ से शांति सेना में शामिल थे परंतु लीबिया के पूर्वी हिस्से को वहां के Libyan National Army चला रहे हैं और पश्चिमी हिस्से को वर्ष 2015 से संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार government of national Accord Libya चला रही है
लिबिया
लिबिया उत्तरी अफ्रीका में स्थित एक देश है जिसकी राजधानी त्रिपोली है  लीबिया की मुद्रा लीबियाई दीनार है
Libya 10 February 1947 को इटली से आजाद हुआ था इसकी 96.6% जनसंख्या मुस्लिम है

Monday 8 April 2019

Daily current affair history facts 08 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

Daily current affair history facts
08 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है
 7 अप्रैल
विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी और उसके 2 साल बाद यानी 7 अप्रैल 1952 को प्रथम विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया और तभी से इसकी शुरुआत हुई
WHO का मुख्यालय जिनेवा स्विट्जरलैंड में है

 हाल ही में मालदीव में हुए चुनाव में किस पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ है
MDP Maldives democratic party
 यह वर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलीह ही की पार्टी है इसलिए अगले समय के लिए भी राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे
 मालदीव की राजधानी माले है

 हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ग्रहण की है
न्यायमूर्ति प्रदीप नांद्राजोग 
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने उन्हें इस पद की शपथ दिलाई है
 Bombay High Court महाराष्ट्र के साथ साथ दमन और दीव दादरा तथा नगर हवेली और गोवा राज्य के मामले भी देखता है
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है
 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 
एलिफेंटा की गुफा धारपुरी महाराष्ट्र में है
Ajanta or Ellora caves Maharashtra mein hai
भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बंदरगाह जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह भी मुंबई में है 
तारापुर न्यूक्लियर पावर प्लांट महाराष्ट्र में है जो कि भारत का सबसे पुराना परमाणु चलित पावर प्लांट है

हाल ही में कैमरून गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है
राकेश मल्होत्रा को

Sunday 7 April 2019

Daily current affair history facts 07 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

Daily current affair history facts
07 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

किस देश द्वारा दुनिया का पहला वायरलैस इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है
नार्वे द्वारा

 हाल ही में किसे CII का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
 विक्रम किर्लोस्कर
CII  के अध्यक्ष के रूप में राकेश भारती मित्तल के स्थान पर विक्रम किर्लोस्कर को नियुक्त किया गया है
CII full form confederation of Indian industry भारतीय उद्योग महासंघ के बारे में
CII की स्थापना 1895 में की गई थी इसके लगभग 9000 सदस्य हैं जिसमें सूक्ष्म तथा लघु उद्योगों से लेकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सदस्य शामिल है यह एक गैर सरकारी और गैर लाभकारी संगठन है जिसके कुल 65 कार्यालय और 9 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है इसके 11 कार्यालय विदेशों में भी स्थित है जिनमें ईरान, सिंगापुर, साउथ अफ्रीका, चीन, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी,  अमेरिका शामिल है

जर्मनी में आयोजित एक सम्मेलन में किस भारतीय कंपनी को ग्लोबल स्लैग अवार्ड से सम्मानित किया गया है
 टाटा स्टील

 हाल ही में विश्व बैंक के नए अध्यक्ष के रूप में किसे मनोनीत किया गया है 
डेविड मल्पस
वह 9 अप्रैल 2019 से कार्यभार संभालेंगे विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी इसलिए नए अध्यक्ष डेविड मल्पस को मनोनीत कर दिया गया और जिम योंग किम ने अपने पद पर 6 वर्ष तक कार्य किया और उनके कार्यकाल में अभी 3 वर्ष और बाकी थे
World Bank विश्व बैंक की स्थापना 1944-1945 में की गई थी और इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है इसके कुल 189 देश सदस्य हैं और इस का आदर्श वाक्य है
"निर्धनता मुक्त विश्व के लिए कार्य करना"
यह मुख्यतः विकासशील व गरीब देशों को ऋण देकर उनके जीवन स्तर को उठाकर निर्धनता दूर करने में मदद करता है

किस कंपनी ने हाल ही में दक्षिण कोरिया में विश्व का सबसे पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है
 सैमसंग ने
 Samsung Electronics ने Galaxy S10 5G smartphone launch किया है जिसकी कीमत $12000 यानी ₹83000 है
5 G wireless communication technology 3rd Generation partnership project (3GPP) पर आधारित है यह 4G LTE टेक्नोलॉजी के बाद मोबाइल नेटवर्क का अगला चरण है
5G की स्पीड 4G से 20 गुना अधिक होगी और इसकी डाउनलोड और अपलोडिंग की स्पीड मौजूदा नेटवर्क से 100 गुना अधिक होगी 5G स्पीड से न केवल smart phone की Internet speed मैं वृद्धि होगी बल्कि क्लाउड कंप्यूटिंग; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस; रोबोटिक्स और ऑटोमेटिक व्हीकल्स के कार्यों में भी तेजी आएगी.

आईपीएल 2019 में IPL की कौन सी टीम सबसे पहले 100 मैच जीतने वाली टीम बनी है 
मुंबई इंडियंस


Saturday 6 April 2019

Daily current affair history facts 06 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

Daily current affair history facts
06 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

राष्ट्रीय समुद्री दिवस कब मनाया जाता है 
5 अप्रैल
सबसे पहले 5 अप्रैल 1919 को ही भारत की Sindhiya steam navigation company ki तरफ से एक समुद्री जहाज SS Loyalty इंग्लैंड भेजा गया था इसी के उपलक्ष में National Maritime day मनाया जाता है
राष्ट्रीय समुद्री दिवस वर्ष 1964 से लगातार प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है
 भारत में कुल 43 शिपिंग कंपनियां और उनके पास 1401 समुद्री जहाज है

NuGen Mobility Summit 2019 का आयोजन कहां पर किया जाएगा 
मानेसर में 
ICAT International Centre for Automotive Technology द्वारा एनसीआर में पड़ने वाले गुड़गांव के मानेसर में 27 नवंबर से 29 नवंबर तक NuGen मोबिलिटी सम्मिट 2019 का आयोजन किया जाएगा

UPSC द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2018 का रिजल्ट घोषित किया गया है इसमें कौन टॉपर रहा 
कनिष्क कटारिया जो कि राजस्थान से हैं
अक्षत जैन 
जुनैद अहमद
 सूर्यांश कुमार 
सृष्टि जयंत देशमुख पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली महिला टॉपर है 
टॉप 25 में से 15 पुरुष और 10 महिलाएं हैं

हाल ही में बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए जम्मू कश्मीर में किस एप को लॉन्च किया है 
शहुलत

June 2018 में FIFA World Cup रूस में आयोजित किया गया था जिसमें फ्रांस प्रथम स्थान पर रहा और क्रोएशिया की टीम दूसरे स्थान पर
 महिलाओं की रैंकिंग में अमेरिका प्रथम स्थान पर है 
फ्रांस दूसरे स्थान पर और जर्मनी तीसरे स्थान पर
हाल ही में जारी की गई फीफा रैंकिंग में भारत ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है
 101
हाल ही में जारी FIFA World Cup Ranking में बेल्जियम शीर्ष पर रहा और 
दूसरे स्थान पर रहा फ्रांस तीसरे स्थान पर ब्राज़ील 
FIFA full form Federation the International Football Association
फीफा विश्व की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है इसकी स्थापना 1904 में की गई थी इसका मुख्यालय ज्यूरिख स्विट्जरलैंड में है
 फुटबॉल के नियम फीफा नहीं बनाता बल्कि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड द्वारा बनाए जाते हैं

हाल ही में अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने किस देश के गृह युद्ध से खुद को अलग करने की घोषणा की है 
यमन 
यमन एक अरब देश है जिसमें 2011 से ग्रह युद्ध चल रहा है अब अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने इस युद्ध से खुद को अलग करने की घोषणा की है और 30 दिन के अंदर अमेरिका में सशस्त्र बलों को वापस बुला लेगा
वर्ष 2011 में  लंबे समय से यमन के राष्ट्रपति रहे  अब्दुल्लाह सालेह ने  यमन की सत्ता  मंसूर हादी को सौंप दी थी  परंतु सऊदी अरब तथा आठ अन्य सुन्नी देशों को यमन की सेना को शिया देश ईरान का समर्थन प्राप्त होने का संदेह था इसलिए उन्होंने विद्रोहियों का साथ दिया और हादी को पुनः सत्ता स्थापित करने में युद्ध में मदद की  परंतुुु हादी को मार्च 2015 में देश छोड़कर भागना पड़ा था






Friday 5 April 2019

Daily current affair history facts 05 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

Daily current affair history facts
05 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी


हाल ही में किस देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जायेद मेडल से सम्मानित करने की घोषणा की है 
संयुक्त अरब अमीरात
जायद मेडल संयुक्त अरब अमीरात के राजाओं द्वारा अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों को प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है हैं यह मेडल अब तक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रदान किया जा चुका है

Reserve Bank of India ने repo rate कम करके कितना कर दिया है 
6%  
हाल ही में आरबीआई के गवर्नर शशिकांत दास की अध्यक्षता में हुई 6 सदस्य मौद्रिक नीति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रेपो रेट को 6% किया जाए रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई अन्य बैंकों को ऋण देता है इससे सभी बैंक आम जनता को सस्ती दरों पर ऋण दे सकेंगे
यह इस वर्ष की पहली द वि मासिक मौद्रिक नीति समिति बैठक थी जिसका आयोजन 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2019 को किया गया

 हाल ही में आरबीआई ने कितने रुपए का नया नोट नई सीरीज का जारी करने की घोषणा की है
 ₹20
नई सीरीज के नए नोट में गांधी जी का फोटो बैक साइड के बजाय थोड़ा बीच में होगा और इस पर दूसरी तरफ एलोरा की गुफाओं का चित्र भी होगा। यह हल्के हरे और पीले रंग का नोट होगा।
 RBI full form Reserve Bank of India

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को की गई थी यह भारत का केंद्रीय बैंक है जोकि सरकार अन्य बैंकों के लिए कार्य करता है। इसका मुख्यालय मुंबई में है इस के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास है जो कि 25 में नंबर के गवर्नर है।


हाल ही में भारत और किस देश के बीच कृषि एवं विकास संस्थान स्थापित करने हेतु समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं 
मलावी
NABCONS full form  National Bank for  agriculture and rural development Consultancy Services
IAIARD  Institute of Africa and Indian agriculture rural development


NABCONS NABARD के अंतर्गत काम करने वाली एक कंसलटेंसी संस्था है जिसने अफ्रीकी देश मलावी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं वहां पर विभिन्न अफ्रीकी देशों के प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले सकेंगे यह अफ्रीकी संस्थान होगा जिसमें भारतीय फैकल्टी का खर्च 2 साल तक भारत सरकार वहन करेगी

हाल ही में एनसीआर के 12 जिले और आगरा में किस ईंधन की सप्लाई शुरू हो गई है 
BS-VI
भारत सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए Bharat stage emission standard स्थापित किया है जिसमें भारतीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यह निर्धारित करता है कि किसी भी वाहन में किस प्रकार के मानक प्रयोग किया जाएगा यह यूरोपीय रेगुलेशन पर आधारित है 
भारत में वर्ष 2000 में सबसे पहले यह मानक लागू किए गए थे और वर्ष 2010 अक्टूबर में बीएस 3 मानक पूरे देश में लागू किया गया था  अप्रैल 2017 में बीएस-4 मानक लागू किया गया था और 2018 में यह घोषणा की गई थी की BS-V मानक का प्रयोग नहीं किया जाएगा सीधा bs6 का प्रयोग किया जाएगा और यह अप्रैल 2020 से लागू हो जाएगा 
इसीलिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने हाल ही में बीएस 6 इंधन की सप्लाई एनसीआर क्षेत्र और आगरा में शुरू कर दी है ताकि प्रदूषण को रोका जा सके 
बीएस-4 BS-IV और बीएस 6 BS-VI में क्या अंतर है
 इनमें मुख्य अंतर सल्फर उत्सर्जन का है bs4 में सल्फर 50 पार्ट्स पर मिलीयन होता है जब की bs6 में यह 10 पार्ट्स पर मिलीयन होता है इससे डीजल के वाहनों में लगभग 70% और से 25% nitrogen oxide प्रदूषण में कमी आती है


Thursday 4 April 2019

Daily current affair history facts 04 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

Daily current affair history facts
04 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

हाल ही में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का गदा किस देश ने जीता है 
भारत ने
आईसीसी ICC फुल फॉर्म International Cricket Council जिसकी स्थापना जून 1909 में हुई थी और वर्तमान में इसके अध्यक्ष है शशांक मनोहर और सीईओ हैं Dev Richerdesn परंतु जुलाई 2019 में  नए सीईओ नियुक्त किए गए हैं मनू साहनी
ICC का मुख्यालय  संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में है

हाल ही में भारतीय सेना ने किस नदी पर सबसे लंबा सस्पेंशन पुल तैयार किया है
 सिंधु नदी पर लेह में
भारतीय सेना ने सिंधु नदी पर ले में मात्र 40 दिनों में सबसे लंबा सस्पेंशन पुल तैयार किया है जिसका नाम मैत्री ब्रिज रखा गया है इसकी लंबाई 260 फिट है

हाल ही में भारत के प्रथम स्क्वैश खिलाड़ी कौन बने हैं जो विश्व के टॉप 10 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं 
सौरभ घोषाल

हाल ही में किस देश ने भारत को 24MH 60 हेलीकॉप्टर बेचे जाने के लिए मंजूरी प्रदान की है 
अमेरिका 
अमेरिका ने भारत को 24MH 60 हेलीकॉप्टर बेचे जाने की मंजूरी दे दी है और 24MH 60 रोमियो सीहॉक विश्व का सबसे आधुनिकतम समुद्री हेलीकॉप्टर है जिसका उपयोग बहुत तथा उन रोगियों पर हमले के लिए किया जाता है तथा इनका प्रयोग राहत और बचाव कार्यों में भी किया जाता है और भारत को इनकी बड़े लंबे समय से आवश्यकता थी
इनका निर्माण रक्षा उपकरण निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा किया जाता है

हाल ही में किस देश ने विश्व का पहला राष्ट्रीय 5G नेटवर्क  लॉन्च किया है

 दक्षिण कोरिया
5G की स्पीड 4G से 20 गुना अधिक होगी और इसकी डाउनलोड और अपलोडिंग की स्पीड मौजूदा नेटवर्क से 100 गुना अधिक होगी 5G स्पीड से न केवल smart phone की Internet speed मैं वृद्धि होगी बल्कि क्लाउड कंप्यूटिंग; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस; रोबोटिक्स और ऑटोमेटिक व्हीकल्स के कार्यों में भी तेजी आएगी

हाल ही में FAO द्वारा जारी खाद्य संकट पर वैश्विक रिपोर्ट 2019  के अनुसार कौन सा देश सबसे अधिक भुखमरी से पीड़ित रहा
 दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका के बाद यमन कांगो अफगानिस्तान और सीरिया भी भुखमरी से पीड़ित देश रहे इन भुखमरी से पीड़ित लगभग 53% देशों की 80% से भी अधिक जनसंख्या कृषि पर निर्भर है
FAO फुल फॉर्म Food and Agriculture Organisation विश्व खाद्य एवं  कृषि संगठन
FAO यह संयुक्त राष्ट्र संघ का एक वैश्विक संगठन है जो संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के अंतर्गत काम करता है इसकी स्थापना 16 अक्टूबर 1945 को की गई थी और इसका मुख्यालय इटली के रोम में है तथा वर्तमान में इसके 194 सदस्य देश हैं


 एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप कब से कब तक होगा
30 मई 2019 से 14 जुलाई 2019 
यह एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण है जिसका आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में किया जाएगा इसमें कुल 10 टीमें भाग लेंगी और 48 मैच खेले जाएंगे
 one day cricket world cup

हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है 
अल्जीरिया
अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्दुल अजीज बउतेफ्लिका ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जबकि उनका कार्यकाल 20 अप्रैल को खत्म हो रहा था अल्जीरिया के सेना प्रमुख ने राष्ट्रपति को उनके पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी और लोग भी उनको अपने पद से त्यागपत्र देने के लिए विरोध परदर्शन कर रहे थे वे 1999 से 2019 तक लगभग 20 वर्ष तक इस देश के राष्ट्रपति रहे और 1963 से 1979 तक विदेश मंत्री के पद पर रहे

हाल ही में कोटक महिंद्रा बैंक ने किस के उपयोग पर चार्ज लगाने की घोषणा की है 
यूपीआई 
UPI  full form unified payment interface
अभी तक हम गूगल पे, फोन पे या पेटीएम के माध्यम से जो पैसा ट्रांसफर करते थे उस पर कोई चार्ज नहीं लगता था परंतु सबसे पहले अभी कोटक महिंद्रा बैंक ने इस पर चार्ज लगाने की घोषणा की है और इसके बाद सभी बैंक ऐसे ही charge लगाना शुरू कर देंगे तो यह भी बैंकों ने लोगों को लूटने का और कमाई का एक अच्छा जरिया बना लिया है क्योंकि यदि हम अधिक लेनदेन करते हैं पैसा जमा करवाते हैं निकल आते हैं तब भी ट्रांजैक्शन पर एटीएम से charge लगता है 
ऐसे ही UPI पर सिर्फ 30  ट्रांजेक्शन /ट्रांसफर free होंगे बाकी बाद में चार्ज लगेगा

Wednesday 3 April 2019

Daily current affair history facts 03 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

Daily current affair history facts
03 April 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

हाल ही में BSE के सेंसेक्स ने किस नई ऊंचाई / अंक को छुआ है
 39000
BSE full form बांबे स्टॉक एक्सचेंज
Bambe Stock Exchange के Sensex की शुरुआत 1 जनवरी 1986 को हुई थी 
BSE सेंसेक्स एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है और इसमें 30 कंपनियां शामिल है

BSE की स्थापना 09 जुलाई 1875 ईस्वी में की गई थी सन 1927 में ब्रिटिश सरकार ने बीएसपी को अस्थाई मान्यता प्रदान की थी 1957 में बीएसई को भारत सरकार द्वारा स्थाई मान्यता प्रदान कर दी गई  
वर्तमान में मार्केट केपीटलाइजेशन के हिसाब से बोंबे स्टॉक एक्सचेंज विश्व का दसवां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है जिसमें लगभग 5000 कंपनियां लिस्टेड है
BSE ka Mukhyalay Dalal Street Mumbai mein hai इसका मुख्यालय दलाल स्ट्रीट मुंबई में है

हाल ही में किस कंपनी ने वॉइस बेस्ट ट्रांजेक्शन or आवाज के आधार पर ट्रांजैक्शन करने वाली म्युचुअल फंड की पहली कंपनी बन गई है 
रिलायंस म्युचुअल फंड

हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ISRO ने किस सेटेलाइट को लांच किया है
EMISAT 
EMISAT full form electronic magnetic intelligence satellite
इसरो ने इस सेटेलाइट को डीआरडीओ DRDO की सहायता से विकसित किया है डीआरडीओ को इसकी मंजूरी 2013 14 में प्रोजेक्ट कौटिल्य के तहत मिल गई थी परंतु डीआरडीओ ने इस मिशन को गुप्त रखा था इस सेटेलाइट की सहायता से बाहर कब दुश्मन देश के राडार और ड्रोन आदि को दूर से ही ट्रैक कर सकता है तथा दुश्मन के राडार ड्रोन और भारत के दूरी को भी माप सकता है
हाल ही में DRDO द्वारा MPATGM का सफर का सफलतापूर्वक परीक्षण कहां पर किया गया है 
पोखरण राजस्थान में
MPATGM मानव पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल
 DRDO full form defence research and development organisation
इसकी स्थापना 1958 में की गई थी और डीआरडीओ का मुख्यालय नई दिल्ली में है।  DRDO का Moto "बलस्य मूलम विज्ञानम्" जोकि संस्कृत में।DRDO Motto in English "Strength origin in science"
DRDO के चेयरमैन है G. सतीश रेड्डी





भारत में किस शहर में मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र का उद्घाटन किया गया
 बेंगलुरु में 
इसरो के मुख्यालय में मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र का उद्घाटन किया गया ISRO मिशन गगनयान के तहत दिसंबर 2021 में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा और ऐसा करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बनेगा
हाल ही में इसरो द्वारा नौवीं क्लास के स्कूली बच्चों को ज्ञान के प्रति जागरूकता एवं प्रशिक्षण के लिए किस कार्यक्रम को लॉन्च किया है 
युवा विज्ञान कार्यक्रम 
इसमें प्रत्येक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश से नौवीं क्लास में पढ़ने वाले तीन तीन बच्चों को सिलेक्ट किया जाएगा और फिर उनको छुट्टियों में ट्रेनिंग दी जाएगी
ISRO इसरो फुल फॉर्म इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन इसकी स्थापना 1969 में की गई थी और इसका मुख्यालय बेंगलुरु कर्नाटक में है और इस के वर्तमान अध्यक्ष से के. सिवान. ISRO की स्थापना विक्रम साराभाई अंबालाल ने की थी.
ISRO full form Indian Space Research Organisation 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

हाल ही में किस राज्य के 3 जिलों में AFSPA लगाया गया है अरुणाचल प्रदेश
AFSPA full form Armed Forces Special power act

हाल ही में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग ने किस की सहायता देने की घोषणा की है सामुदायिक रेडियो स्टेशन 
मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निर्वाचन आयोग ने लगभग 150 सामुदायिक रेडियो स्टेशन के साथ मिलकर जागरूकता फैलाने के घोषणा की है 
निर्वाचन आयोग स्वायत्त एवं संवैधानिक संस्था है  जिस की स्थापना 25 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत की गई
Nirvachan Ayog ka Mukhyalay / headquarter Nayi Delhi mein hai 
निर्वाचन आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में है और इसके पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे वर्तमान में निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा


हाल ही में उड़ीसा के किस उत्पाद को भौगोलिक पहचान या जी आई टैग GI Tag प्रदान किया गया है 
कंधामल हल्दी
GI  full form Geographical Indication


हाल ही में कौन सा देश ISA का नया सदस्य देश बना है बोलिविया
Bharat ke Rashtrapati Ramnath kovind भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोलीविया की यात्रा पर हैं तो वहां पर आई एस ए फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किए हैं
ISA full form International solar Alliance
अंतर्राष्ट्रीय सौर संगठन की स्थापना 11 मार्च 2018 को हुई थी, ऑफिस का मुख्यालय गुड़गांव के एनआईओएस में स्थित है, यह ऐसा पहला अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसका मुख्यालय भारत में है। इसकी शुरुआत फ्रांस और भारत ने मिलकर वर्ष 2015 में 21वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान की थी और वर्ष 2017 दिसंबर में ISA  फ्रेमवर्क समझौते को अंतिम रूप दिया गया था

रामू कवि किसान विडियो लेकर आए है आपके लिए ये महत्वपूर्ण ताजा समाचार

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर गूगल मैप ...