04 मार्च 2019

Daily current affair history facts 04 मार्च 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

Daily current affair history facts
04 मार्च 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्‍तर प्रदेश के अमेठी में कितने रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया
538 करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्‍तर प्रदेश के अमेठी में 538 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में एके-203 राइफल बनाने वाली एक फैक्‍टरी भी शामिल है। इसमें रूस के सहयोग से क्‍लाशनिकोव श्रृंखला की अत्‍याधुनिक राइफल बनाई जाएंगी।

बुल्गारिया में डेन कोलोव अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 53 किलो में किस भारतीय महिला खिलाड़ी को रजत पदक हासिल हुआ।
विनेश फोगाट को
 फाइनल में विनेश को चीन की कियान यू पेंग से 2-9 से हार का सामना करना पड़ा। बजरंग पुनिया ने 65 किलो में स्‍वर्ण पदक जीता। बजरंग ने अपना स्‍वर्ण पदक भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनन्‍दन वर्तमान को समर्पित किया है। भारत को इस प्रतियोगिता में अब तक दो स्‍वर्ण और चार रजत पदक मिल चुके हैं।
हरियाणा के कौन से खिलाड़ी 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भार वर्ग में विश्व रैंकिंग में प्रथम स्थान पर पहुंच गए हैं 
बजरंग पुनिया
वर्ष 2013 में बजरंग पुनिया ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप और विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते वर्ष 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में, एशियाई खेलों में व एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में तीनों में ही रजत पदक जीते। 
वर्ष 2017 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता तथा वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। 

वर्ष 2018 के एशियाई खेलों में भी 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता


किस अर्धसैनिक बल ने अपनी स्‍थापना के पचास वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में सिंगल लाइन बाइसाइकिल परेड निकालकर गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है?
केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF
 - सी आई एस एफ ने 
यह रिकॉर्ड नोएडा के एक्‍सप्रेस-पर बनाया गया जहां 3 किलोमीटर तक एक ही कतार में एक हजार तीन सौ 27 बाइसाइकिल बिना रूके चलाई गईं। 
सी आई एस एफ की स्‍थापना वर्ष 1969 में की गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your valuable feedback. u may visit our YouTube channel ramukavikisan