Monday 19 November 2018

भारत की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री CM of Delhi till today

*दिल्ली के मुख्यमंत्री*

 दिल्ली भारत का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है, जिसमें नई दिल्ली भी शामिल है जो ऐतिहासिक पुरानी दिल्ली के बाद बसा था

नई दिल्ली भारत की राजधानी है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली 1,484 किमी2 (573 वर्ग मील) में में फैला है, जिसमें से 783 किमी2 (302 वर्ग मील) भाग ग्रामीण और 700 किमी2 (270 वर्ग मील) भाग शहरी घोषित है।
दिल्ली उत्तर-दक्षिण में अधिकतम 51.9 किमी (32 मील) है और पूर्व-पश्चिम में अधिकतम चौड़ाई 48.48 किमी (30 मील) है।
दिल्ली भारत का तीसरा सबसे बड़ा महानगर के साथ ही यह भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है।

दिल्ली में पहली बार विधानसभा के चुनाव 1952 में हुए थे और कांग्रेस के चौधरी ब्रह्मप्रकाश राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने। चौधरी ब्रह्मप्रकाश 1952 से 1955 तक मुख्यमंत्री रहे फिर गुरुमुख निहाल सिंह को मुख्यमंत्री बनाया गया। 1956 में दिल्ली विधानसभा को भंग कर इसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया। 1966 में दिल्ली को एक महानगर पालिका का रूप दे दिया गया। दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश है, 1991 में संविधान में संशोधन करके इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित किया गया। नए परिसीमन के तहत विधानसभा का गठन किया गया।

अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री
1. चौधरी ब्रह्म प्रकाश - दिल्ली में पहले मुख्यमंत्री (कार्यकाल : 17 मार्च, 1952 – 12 फ़रवरी, 1955) – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2. गुरुमुख निहाल सिंह (कार्यकाल : 12 फ़रवरी, 1955 – 1 नवम्बर, 1956) – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(वर्ष 1956 से 1993 तक पद समाप्त)
3. मदन लाल खुराना (कार्यकाल : 2 दिसम्बर, 1993 – 26 फ़रवरी, 1996) – भारतीय जनता पार्टी
4. साहिब सिंह वर्मा (कार्यकाल : 26 फ़रवरी, 1996 – 12 अक्टूबर, 1998) – भारतीय जनता पार्टी
5. सुषमा स्वराज (कार्यकाल : 12 अक्टूबर, 1998 – 3 दिसम्बर, 1998) – भारतीय जनता पार्टी
6. शीला दीक्षित (कार्यकाल : 3 दिसम्बर, 1998 – 28 दिसम्बर, 2013) – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7. अरविन्द केजरीवाल (कार्यकाल : 28 दिसम्बर, 2013 – 14 फ़रवरी, 2014) – आम आदमी पार्टी
(राष्ट्रपति शासन 15 फ़रवरी, 2014 से 14 फ़रवरी, 2015)
8. अरविन्द केजरीवाल (कार्यकाल : 14 फ़रवरी, 2015 - से अब तक) – आम आदमी पार्टी

No comments:

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback. u may visit our site
www.csconlinework.co.in

रामू कवि किसान विडियो लेकर आए है आपके लिए ये महत्वपूर्ण ताजा समाचार

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर गूगल मैप ...