03 सितंबर 2019

03 September 2020 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History

03 September 2020 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History

विश्व नारियल दिवस कब मनाया जाता है?
 2 सितंबर को 
नारियल की उपज को बढ़ावा देने के लिए एशिया प्रशांत नारियल समुदाय द्वारा वर्ष 2009 से विश्व नारियल दिवस को मनाया जाता है।
 केरल राज्य में भारत का सबसे अधिक नारियल उत्पादन होता है


हाल ही में मिशन कर्मयोगी नामक परिषद का गठन किस उद्देश्य से किया गया है?
 सिविल सेवा अक्षमता में सुधार के लिए
 हाल ही में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मिशन कर्मयोगी परिषद को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य भारतीय लोक सेवा में रचनात्मक चिंतासील नवाचारी व्यवसायिक और प्रौद्योगिकी सक्षम कर्मचारी तैयार करना है।



वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत का स्थान कौन सा है?
48 
भारत ने पहली बार विश्व बौद्धिक संपदा सूचकांक द्वारा तैयार वैश्विक नवाचार सूचकांक में 131 देशों में 48वां Ranking स्थान प्राप्त किया है।


हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश में उर्दू भाषा को एकमात्र अधिकारिक भाषा हटाने के लिए राजभाषा बिल लाया गया है?
 जम्मू कश्मीर 
जम्मू कश्मीर में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक राजभाषा विधेयक को मंजूरी देकर एकमात्र अधिकारिक राज्य भाषा उर्दू के साथ-साथ उर्दू कश्मीरी डोगरी हिंदी और अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा का दर्जा प्रदान किया है। आज से 131 साल पहले 1889 में डोगरा शासक महाराज प्रताप सिंह ने फारसी के स्थान पर उर्दू को अधिकारी भाषा बना दिया था। 


हाल ही में यूएस ओपन टेनिस में ग्रैंड स्लैम सिंगल के मुख्य ड्रा का मैच जीतने वाले प्रथम भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं 
सुमित नागल 
विश्व के 122 में नंबर के खिलाड़ी सुमित नागल पिछले 7 वर्षों में ग्रैंड स्लैम के सिंगल मुकाबले के मुख्य ड्रा मैच में जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।
 वर्ष 2013 में सोमदेव देववर्मन ऑस्ट्रेलियन ओपन फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंचने वाले खिलाड़ी थे।


हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह SCO की बैठक के लिए किस देश में गए हैं?
 रूस 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन की रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए मास्को गए हैं, जहां पर वे सामूहिक रक्षा समझौता संगठन CSTO और पूर्व सोवियत संघ के देशों के संगठन CIS की बैठक में भाग लेंगे 

SCO पूरा नाम - शंघाई सहयोग संगठन
 इसकी स्थापना 26 अप्रैल 1996 को हुई थी, मुख्यालय बीजिंग चीन में है, इसके सचिव रशीद अलीमोव हैं।
आठ सदस्य देश हैं - चीन कजाकिस्तान किर्गिस्तान रूस तजाकिस्तान उज़्बेकिस्तान पाकिस्तान और भारत

हाल ही में भारत और रूस के बीच कौन सा नौसैनिक युद्ध अभ्यास होगा?
 इंद्र 
भारत और रूस के बीच 4 और 5 सितंबर 2020 को बंगाल की खाड़ी में इंद्र नामक युद्ध अभ्यास होगा जो कि वर्ष 2005 से लगातार जारी है।












03 September 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History

हरियाणा की आकृति प्रमुख मैदान पर्वत और नदियां क्षेत्रफल 

हरियाणा की भू आकृति विषमबाहु है।

हरियाणा में इसके क्षेत्रफल 44212 वर्ग कि०मी० का 93.76% क्षेत्र पर समतल मैदान पाए जाते हैं जो यमुना और नदी के बीच का क्षेत्र है।

 यहां पर कई प्रकार के मैदान पाए जाते हैं
1. सपाट समतल मैदान - इन की समुद्र तल से ऊंचाई 300 मीटर से कम होती है जो कि हरियाणा में 93.76 में से 68.21% क्षेत्र है।

2. उर्मिल या तरंगित मैदान - समुद्र तल से मैदानों की ऊंचाई 300 मीटर तक होती है। यहां पर रेत के टीले पाए जाते हैं और जहां पर रेत के टीले होते हैं उन गढ़ों को ठूंठ या बावड़ी भी कहते हैं।

3. अरावली पर्वत - यह हरियाणा में 3.09% क्षेत्र पर पाए जाते हैं इनकी ऊंचाई समुद्र तल से 300 मीटर से भी ज्यादा होती है। 
हरियाणा में अरावली की सबसे ऊंची चोटी पर्वत श्रेणी कौन सी है?
ढोसी की पहाड़ी जो कि महेंद्रगढ़ में पड़ती है और 
च्यवन ऋषि का संबंध किस स्थान से है? 
डोसी की पहाड़ियों से 
हरियाणा में अरावली की सबसे ऊंची चोटी की ऊंचाई कितनी है?
 652 मीटर जो कि नारनौल के एक गांव कुताजपुर में है


भारत में अरावली की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?
 गुरु शिखर जो कि माउंट आबू राजस्थान में पड़ती है।

4.  शिवालिक पर्वत श्रेणी - यह हरियाणा के 1.67% क्षेत्र पर पाई जाती हैं जो औसत 300 मीटर 400 मीटर तक ऊंची है और यह विश्व की नवीनतम पर्वत श्रेणी है।
 हरियाणा में शिवालिक पर्वत श्रेणियों में सबसे ऊंची पहाड़ी मोरनी की पहाड़ी है और इसकी सबसे ऊंची चोटी करोह है जो कि 1499 मीटर ऊंची है और पंचकूला में पड़ती है।


 भू आकृति के मैदानी आधार पर हरियाणा को पांच क्षेत्रों में बांटा जाता है 
1. शिवालिक का मैदान - पंचकूला अंबाला यमुनानगर 3 जिलों में पाया जाता है। ऊंचाई के आधार पर इसके भी दो भाग हैं
(i) उच्च शिवालिक पर्वत श्रेणी- जहां औसत ऊंचाई 600 मीटर से ज्यादा है
(ii) दूसरा निम्न शिवालिक पर्वत श्रेणी- जहां ऊंचाई 400 से 600 मीटर तक है।
सबसे ज्यादा वर्षा शिवालिक की पहाड़ियों में होती है शिवालिक पहाड़ी हरियाणा के किस दिशा में है? उत्तर पूर्व में
 शिवालिक पहाड़ियों में कितनी वर्षा होती है 30 सेंटीमीटर से 110 सेंटीमीटर तक या 300 मिली मीटर से 1100 मिलीमीटर तक यहां पर पाईन व साल के वन पाए जाते हैं 
पाइन पंचकूला में तथा चीड़ या साल के वृक्ष यमुनानगर में पाए जाते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your valuable feedback. u may visit our YouTube channel ramukavikisan