Sunday 11 August 2019

11 August 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History

11 August 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History


विश्व बायोफ्यूल दिवस कब मनाया जाता है?
10 अगस्त को 


मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना किस राज्य में शुरू की गई है 
हरियाणा में
 जिस परिवार के पास 2 hectare से कम जमीन है उसे हर महीने ₹500 यानी के वार्षिक ₹6000 आर्थिक मदद दी जाएगी मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत।


 मणिपुर की ग्रीन एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
 वैलेंटीना को
यह 9 साल की एक लड़की है जो कि पर्यावरण व पौधों के प्रति अपने रोने के कारण वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री के पास देखी गई थी तो इसे पर्यावरण के प्रति लगाव के कारण मणिपुर राज्य का ग्रीन एंबेस्डर नियुक्त कर दिया गयााा



हाल ही में आयोजित 66वें राष्ट्रीय फिल्म समारोह में किस फिल्म को सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म का खिताब मिला है?
 बधाई हो 
और सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म अंधाधुन
 सर्वश्रेष्ठ सामाजिक फिल्म पैडमैन 
सर्वाधिक पर्यावरण हितैषी फिल्म पानी

हाल ही में क्रिकेट खेल को किस भारतीय जांच एजेंसी के अंतर्गत लाया गया है?
NADA
नाडा फुल फॉर्म नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी इन इंग्लिश नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी NADA full form national anti doping agency 
यह खिलाड़ियों के एंटी doping की जांच करता है।






 हरियाणा का उदय और गठन

हरियाणा का गठन कब हुआ 
1 नवंबर 1966 को 
18 वें संविधान संशोधन 1966 के तहत हरियाणा 17वें राज्य के रूप में सामने आया।

 हरियाणा के गठन के समय पंजाब का कितना प्रतिशत हिस्सा या क्षेत्र हरियाणा को मिला?

 पंजाब से हरियाणा को 35.18% भूमि या क्षेत्र मिला 
हरियाणा का क्षेत्रफल पूरे भारत के क्षेत्रफल का कितना है?
 यह भारत का 1.34% है 
भारत का कुल क्षेत्रफल 386263 वर्ग किलोमीटर है 
और हरियाणा का कुल क्षेत्रफल कितना है?
 44 हजार 212 वर्ग किलोमीटर है


 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में हरियाणा का कौनसा स्थान है?
 21वां स्थान है 
हरियाणा को पंजाब में कब मिलाया गया?
सन 1858 में हरियाणा को हिंदुस्तान या दिल्ली से अलग करके पंजाब में मिला दिया गया 

हरियाणा को पंजाब से अलग करने की मांग सर्वप्रथम कब उठी?
सन 1926 में स्वागत समिति के सदस्य पीरजादा मोहम्मद हुसैन ने दिल्ली अधिवेशन में हरियाणा को पंजाब से निकाल कर वापस दिल्ली में मिलाने की बात कही और जिसको महात्मा गांधी ने भी आशीर्वाद दिया या इसका समर्थन किया 


हरियाणा में स्थापित पहला कॉलेज कौन सा था और यह कब और कहां स्थापित हुआ?
सन 1926 में ही हरियाणा का पहला कॉलेज की स्थापना की गई थी जिसका नाम था चौधरी छोटू राम कॉलेज रोहतक में

अल्ताफ हुसैन हाली - पेशे से एक कवि थे जिनका जन्म पानीपत में हुआ और उनकी कब्र भी पानीपत में है जिनके नाम पर एक हाली पुरस्कार शुरू किया गया है जो कि उर्दू साहित्य के लिए दिया जाता है जिसमें एक लाख रूपए इनामी राशि प्रदान की जाती है।

गांधी इरविन समझौता कब हुआ या द्वितीय गोलमेज सम्मेलन कब और कहां हुआ?
1. दूसरी बार हरियाणा को पंजाब से अलग करने की मांग महात्मा गांधी द्वारा द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में 5 मार्च 1931 को उठाई गई, जहां गांधी इरविन समझौता भी हुआ था यह गोलमेज सम्मेलन लंदन में आयोजित हुआ था तीनों ही गोल में सम्मेलन लंदन में आयोजित हुए थे।
2. दूसरे गोलमेज सम्मेलन में एक मांग यह भी थी कि शहीद भगत सिंह और उनके साथियों को 24 मार्च की बजाय एक दिन पहले ही 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी जाए और महात्मा गांधी ने इस पर हस्ताक्षर किए थे।
3. नमक कानून तोड़ा गया था उसके बाद नमक को बनाने की अनुमति प्रदान कर दी गई थी कि कोई भी व्यक्ति बना सकता है।

हरियाणा में पहली बार स्वतंत्रता दिवस कब मनाया गया
12 जनवरी 1932 में कांग्रेस के कहने पर हरियाणा में पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था

से पंजाब में पहली बार कब मतदान हुआ और इसमें किसकी जीत हुई
 1937 में पंजाब में पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए जिनमें कांग्रेस की जीत हुई और हिसार से ताऊ देवीलाल भी मंत्री बने 


पहली बार पंजाब को दो हिस्सों में कब बांटा गया
15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हो गया तो पंजाब दो भागों में बांट दिया गया 
1. संयुक्त पंजाब - जो कि भारत का हिस्सा बना और 
2. सिंध पंजाब - जो पाकिस्तान में चला गया 

पंजाब पांच नदियों का राज्य कहा जाता है तो इस में बहने वाली प्रमुख 5 नदियां हैं सतलुज, रावी और व्यास जो कि भारत में बहती हैं 
झेलम चिनाब यह दोनों पाकिस्तान में बहती हैं 

1947 में पंजाब के नए मुख्यमंत्री कौन बने थे
 गोपीनाथ भार्गव जो कि हरियाणा के सिरसा से संबंध रखते हैं 

भारत में सबसे पहले राष्ट्रपति शासन कब और किस राज्य में लगाया गया?
 भारत में सबसे पहले सन 1951 में पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया जब गोपीनाथ का मंत्रिमंडल टूट गया था।

भारत में सबसे अधिक बार राष्ट्रपति शासन कहां पर लगा? 
पंजाब में 

भारत में सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति शासन कहां लागू रहा?
 जम्मू कश्मीर में



1948 में अकाली दल के मास्टर तारा चंद के द्वारा अपने पत्र अजीत में पहली बार पंजाबी सूबे से बढ़कर अलग से एक सिक्ख राज्य की मांग रखी गई और जिसका कम्युनिस्ट पार्टी पेप्सू के द्वारा मखौल उड़ाया गया।
पेप्सू पटियाला एंड ईस्ट पंजाब पार्टी जिसकी राजधानी शिमला मानी जाती है


सन 1948 में पंजाब में भाषा विवाद बढ़ जाता है और 1948 में भीम सिंह सच्चर नए मुख्यमंत्री बने। भाषा विवाद को सुलझाने के लिए 1 अक्टूबर 1948 को सच्चर कमेटी का गठन किया गया जिसने सच्चर फार्मूला दिया जिसमें पंजाब को दो भागों में बांट दिया गया

 1. हिंदी भाषी क्षेत्र - जिसमें हिसार महेंद्रगढ़ गुड़गांव करनाल जगाधरी नारायणगढ़ रोहतक और कांगड़ा शामिल थे
2. दूसरा पंजाबी भाषी - क्षेत्र जिसमें बाकी सारा क्षेत्र पंजाब में रहा।
इस फार्मूले की मुख्य विशेषताएं थी -
i) जिसमें हिंदी भाषी क्षेत्र की लिपि देवनागरी बना दी गई 
और देवनागरी हिंदी संस्कृत तमिल और बांग्ला की भी लिपि है
ii) पंजाबी क्षेत्र की लिपी गुरमुखी  बनाई गई 

और गुरुमुखी लिपि के जनक किसे माना जाता है 
सिखों के दूसरे गुरु अंगद देव को 
देवनागरी लिपि के जनक किसे कहा जाता है
 पाणिनी को जिसने संस्कृत व्याकरण की पुस्तक अष्टाध्यायी की भी रचना की है

iii) फार्मूले के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक हिंदी भाषी क्षेत्र में पंजाबी अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाने की बात कही गई तथा हिंदी भाषी व पंजाबी भाषी दोनों क्षेत्रों में कक्षा छह से आठवीं तक हिंदी अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाई जाने की बात कही गई जिसका हिंदी भाषी क्षेत्र ने विरोध किया और यह फार्मूला फेल हो गया 

29 दिसंबर 1953 में केंद्र सरकार की सिफारिश पर भाषा के विवाद को निपटाने के लिए एक आयोग का गठन किया गया जिसे नाम दिया गया फजल अली आयोग जो हैदराबाद/आंध्र प्रदेश में भाषा विवाद को  सुलझा कर आए थे।
 Syed Faisal Ali सबसे पहले पंजाब के रोहतक में आकर रुके।
और यहीं पर सैयद फजल अली की अध्यक्षता में फजल अली आयोग का गठन किया गया।
 आयोग ने अपनी रिपोर्ट 1956 में सौंपी।गुरुमुखी लिपि

No comments:

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback. u may visit our site
www.csconlinework.co.in

रामू कवि किसान विडियो लेकर आए है आपके लिए ये महत्वपूर्ण ताजा समाचार

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर गूगल मैप ...