Saturday 17 August 2019

16 August 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History

16 August 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History

विधानसभा और विधान परिषद

 राज्य स्तर पर कौन सा सदन स्थाई है- विधान परिषद
 यह स्थाई सदन है, उच्च सदन है और इसे द्वितीय सदन या हाऊस कहा जाता है 

विधान परिषद के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है- 6 वर्ष 
और विधान परिषद का कार्यकाल कितना होता है - कोई नहीं 
प्रति 2 वर्ष में विधान परिषद के एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं यानी उनका कार्यकाल समाप्त हो जाता है और उनके स्थान पर एक तिहाई नए सदस्यों का चुनाव होता है।

वर्तमान में कितने राज्यों में विधान परिषद है- 7 राज्यों में
 और इसे याद करने की एक छोटी सी ट्रिक है 
जब तक मैं आऊं 
ज- जम्मू कश्मीर
ब- बिहार 
त-तेलंगाना 
क-कर्नाटक 
म-महाराष्ट्र 
आ-आंध्र प्रदेश 
उ-उत्तर प्रदेश 

विधान परिषद में ज्यादा से ज्यादा सीटों की संख्या कितनी हो सकती है -
यह होती है विधान की सीटों का एक तिहाई 

विधान परिषद में सीटों की संख्या कम से कम कितनी होती है -40
और यही कारण है कि हरियाणा में 90 सीटों का एक तिहाई 30 बनता है तो यहां पर विधान परिषद नहीं बन सकती 
परंतु भारत में एकमात्र जम्मू कश्मीर ऐसा राज्य है जिसमें विधानसभा की सीटें 40 से कम है यहां पर सिर्फ 36 सीटें हैं 
इसका कारण है कि पाक अधिकृत कश्मीर में चुनाव नहीं होते
 जम्मू कश्मीर में 12वें संविधान संशोधन 1988 में विधानसभा की सीटें 100 से बढ़ाकर 111 कर दी गई थी और जिसमें से 24 विधानसभा सीटें पीओके में है और केवल 87 सीटों पर जम्मू कश्मीर में चुनाव होता है।

विधान परिषद की सबसे अधिक सीटें भारत के किस राज्य में है -उत्तर प्रदेश में


विधानसभा राज्य स्तर पर विधानसभा कौन सा सदन होता है -अस्थाई सदन व  निम्न सदन, इसे प्रथम सदन व जनता का प्रिय सदन भी कहा जाता है।
राज्यपाल विधान सभा को कभी भी भंग कर सकता है इसलिए इसे अस्थाई सदन कहते हैं।
हरियाणा में कुल 3 बार विधानसभा भंग हो चुकी है यानी हरियाणा में राष्ट्रपति शासन काल तीन बार लग चुका है- 1967 में 1977 में 1991 में  

पहली बार हरियाणा में कौन सी विधानसभा में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ -
1967 में दूसरी विधानसभा भंग हुई थी 
1977 में चौथी विधानसभा भंग हुई थी
 1991 में 8वीं विधानसभा भंग हुई थी

विधानसभा का कार्यकाल कितना होता है-05 साल
 विधानसभा सदस्यों में से ही विधानसभा अध्यक्ष/ सभापति चुने जाते हैं और साथ में उपाध्यक्ष चुने जाते हैं 

विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा किसी राज्य में कितनी सीटें हो सकते हैं -502
 भारत में विधानसभा में सबसे अधिक सीटें किस राज्य में -उत्तर प्रदेश में 403 
और इसे विधानसभा सीटों की सबसे अधिक संख्या याद करने की आसान ट्रिक है यूपी में बिहार तब मिले
U-उत्तर प्रदेश 403
P-पश्चिम बंगाल 294
में-महाराष्ट्र 288
बिहार-बिहार 243
त- तमिलनाडु 234

Vidhan Sabha Mein kam se kam sito ki sankhya 
विधानसभा में कम से कम सीटों की संख्या कितनी हो सकती है -60 
परंतु भारत के कुछ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसके अपवाद हैं 
भारत में सबसे कम विधानसभा सीटों वाले राज्य याद करने की आसान ट्रिक PG में सिक्के
P- पुदुचेरी 30 
G-गोवा 40 
में-मिजोरम 40 
सि-सिक्किम 32 

भारत की ऐसा कौन सा राज्य है जिसमें विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं- त्रिपुरा 

भारत की राजधानी दिल्ली में विधानसभा की सीटों की संख्या कितनी है -70 

भारत के प्रत्येक 28 राज्यों में राज्यपाल एक-एक एंग्लो इंडियन विधानसभा सदस्यों को नियुक्त कर सकता है या मनोनीत कर सकता है 
परंतु जम्मू कश्मीर में 2 सदस्य मनोनीत कर सकता है और वह भी महिलाएं होंगी।


No comments:

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback. u may visit our site
www.csconlinework.co.in

रामू कवि किसान विडियो लेकर आए है आपके लिए ये महत्वपूर्ण ताजा समाचार

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर गूगल मैप ...