Monday 29 August 2022

जींद से कुरुक्षेत्र, पानीपत, कैथल और नई दिल्ली जाने वाली कोरोनाकाल से बंद पड़ीं पैसेंजर गाड़ियां अगले दो दिनों में ट्रैक पर Train time table jind kurukshetra Haryana

29.08.2022

कोरोनाकाल से बंद पड़ीं गाड़ियों के चलने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। हरियाणा के जींद से कुरुक्षेत्र, पानीपत, कैथल और नई दिल्ली जाने वाली कोरोनाकाल से बंद पड़ीं पैसेंजर गाड़ियां अगले दो दिनों में ट्रैक पर दौड़ती नजर आएंगी। सुबह 6:55 बजे नई दिल्ली को जाने वाली पैसेंजर गाड़ी रविवार से शुरू हो गई है। वहीं जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली दो गाड़ियां सोमवार से सुचारु रूप से चलने लगेंगी

इसके अलावा दिल्ली से कुरुक्षेत्र चलने वाली डीएमयू ट्रेन 30 अगस्त से दिल्ली की तरफ से आएगी और 31 अगस्त को सुबह कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए रवाना होगी। इन गाड़ियों के आवागमन से जींद, उचाना, नरवाना, कलायत, कैथल के लोगों को काफी फायदा होगा, क्योंकि दो सालों से इन गाड़ियों के चलने का इंतजार था जो कि अब पूरा हो जाएगा। वहीं जींद से दोपहर को एक बजकर पांच मिनट पर कुरुक्षेत्र के लिए चलने वाली पैसेंजर गाड़ी पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। 



ट्रेन टाइम टेबल कुरुक्षेत्र से जींद पानीपत दिल्ली कैथल

रेलवे ने कोरोनाकाल से जींद-कुरुक्षेत्र, जींद-पानीपत और जींद-दिल्ली रूट पर बंद पड़ीं पैसेंजर गाड़ियों को चलाने का फैसला लिया है। ये गाड़ियां 31 अगस्त तक सुचारु रूप से चलने लगेंगी। रविवार को जींद से नई दिल्ली के लिए पैसेंजर गाड़ी सुबह 6:55 बजे रवाना हो गई। सुबह 4:10 बजे कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर गाड़ी 29 अगस्त को रवाना होगी। इसके अलावा 17:35 बजे कुरुक्षेत्र जाने वाली गाड़ी भी 29 अगस्त को जाएगी। इसके अलावा जींद से पानीपत जाने वाली पैसेंजर गाड़ी 30 अगस्त को सुबह 10 बजे रवाना होगी। इससे पहले इस रूट पर सुबह और शाम को पानीपत जाने वाली गाड़ियां शुरू हो चुकी हैं। अब इस रूट पर तीनों गाड़ियां आवागमन करेंगी। 

दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू बनी एक्सप्रेस, किराया भी बढ़ा

सुबह के समय कुरुक्षेत्र से दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ी अब नए नाम और नंबर से दौड़ेगी। रेलवे ने इस गाड़ी का नाम बदलकर एक्सप्रेस रख दिया है और इसका नंबर 74013-14 बदलकर 14023-24 रख दिया है। यह गाड़ी एक्सप्रेस बनकर दौड़ेगी और इसके किराये में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। यह गाड़ी इसके पुराने स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। शाम को यह गाड़ी 5:55 बजे दिल्ली से चलेगी और उसके बाद दिल्ली किशनगंज, शकूरबस्ती, बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, जुलाना, जींद, उचाना, नरवाना, कलायत, कैथल, पेहवा रोड होते हुए कुरुक्षेत्र जंक्शन पर 23:25 बजे पहुंचेगी। उसके बाद अगले दिन कुरुक्षेत्र से छह बजे चलेगी, जो कि सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 


दोपहर कुरुक्षेत्र जाने वाली गाड़ी स्थायी रूप से बंद

दोपहर को जो कुरुक्षेत्र के लिए जींद से पैसेंजर गाड़ी रवाना होती थी, उसे रेलवे ने स्थायी रूप से बंद कर दिया है। जींद से नरवाना जाने वाली वह एकमात्र गाड़ी थी, जो दोपहर के समय यात्रियों के लिए फायदेमंद थी। यह गाड़ी जींद से एक बजकर पांच मिनट पर जींद से चलती थी। इस गाड़ी में बरसोला, उचाना, घासो और नरवाना के यात्रियों को काफी फायदा मिल रहा था, क्योंकि नरवाना क्षेत्र के लोग जो कि जींद किसी काम के लिए आते थे या फिर लघु सचिवालय में आते थे तो वे दोपहर तक अपना काम निपटाकर वापस घर के लिए आसानी से यह गाड़ी मिल जाती थी। 


कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ रहे युवाओं को मिलेगी सुविधा

जींद से कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली गाड़ियों का सबसे ज्यादा फायदा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले युवक-युवतियों को होगा। जींद, उचाना, नरवाना, कलायत और कैथल के युवक-युवती जो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं, वे अब इन गाड़ियों के माध्यम से प्रतिदिन विश्वविद्यालय में आ-जा सकेंगे। सुबह जींद से एक पैसेंजर गाड़ी जो कि 4:10 बजे चलती है, वह कुरुक्षेत्र सवा सात बजे के आसपास पहुंचा देगी। अब इन गाड़ियों के चलने से शाम के समय भी कुरुक्षेत्र की तरफ से गाड़ियों की संख्या बढ़ जाएगी। 

बंद पड़ीं गाड़ियों का दोबारा होगा संचालन 

कोरोनाकाल में बंद हुईं पैसेंजर गाड़ियों को रेलवे ने दोबारा चलाने का फैसला लिया है। एक पैसेंजर गाड़ी सुबह 6:55 बजे नई दिल्ली के लिए रविवार को रवाना हो गई है। 29 अगस्त से जींद-कुरुक्षेत्र के बीच दो गाड़ियां चल पड़ेंगी। इसके अलावा दिल्ली से कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली डीएमयू को एक्सप्रेस बनाया गया है। यह गाड़ी 30 अगस्त को दिल्ली की तरफ से आएगी और 31 अगस्त को कुरुक्षेत्र से चलेगी।  - जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक जींद


Train time table Jind tu Kurukshetra Kurukshetra to New Delhi Kurukshetra to Narwana Prem time table Kaithal to Delhi train time table Kurukshetra to Jind train time table Panipat Jind Delhi train time table Jind to Panipat rail time table

रेल की समय सारणी कुरुक्षेत्र से जींद जींद से पानीपत दिल्ली कुरुक्षेत्र से दिल्ली कैथल नरवाना उचाना ट्रेन टाइम टेबल रेल समय सारणी


Wednesday 24 August 2022

ITI Admission Form Started राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला डूमरखा खुर्द Govt ITI W Dumerkha Khurd Jind

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला डूमरखा खुर्द Govt ITI W Dumerkha Khurd Jind

*📢जरूरी सूचना :*


*Haryana ITI Admission Online Admission - Open Counselling - Fresh Date Out 07.09.2023 to 23.09.2023*


ITI हरियाणा ने सरकारी, अर्ध सरकारी और प्राइवेट ITI सत्र 2022 - 23 में दाखिले के लिए दुबारा से ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि जारी कर दी है अत: जो विद्यार्थी ITI में दाखिला लेना चाहता है तो उसके लिए यह अंतिम मौका है 

*Date of Open Counselling (Fresh Registration): 07.09.2023 to 23.09.2023*







आईटीआई के नए एडमिशन फॉर्म 08 जून से 21 जून 2023 तक भरे जाएंगे और लिस्ट लगने के बाद जुलाई 2023 से आईटीआई में पहुंचकर सीधे दाखिले करवाने हैं

Govt. ITI मैं ऑनलाइन एडमिशन के लिए नए फॉर्म भरे जा रहे हैं जिन्होंने फॉर्म नहीं भरवाया है आईटीआई में पहुंचकर फ्री में फॉर्म भरवा सकते हैं।

ITI का एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेज और दाखिले के समय साथ लेकर आने वाले मूल कागजात

1. आधार कार्ड 

2. फोटो 4-5

3. 10th DMC  

4. +2 DMC 

6. हरियाणा डोमिसाइल

7. बैंक खाता की कॉपी  

8. एससी बीसी या ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट 

9. यदि पिता/पति जीवित नहीं है तो उनका मृत्यु प्रमाण

10. अन्य कोई भी दस्तावेज जिसके आप को वेटेज मिलती हो

11. चरित्र प्रमाण पत्र अपने अंतिम या पिछले स्कूल या संस्थान का



लिस्ट लगने के बाद यदि आपका लिस्ट में नाम है तो  संस्थान में पहुंचकर अपने डाक्यूमेंट्स वैरीफाई करवा सकते हैं

यदि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला डूमरखा खुर्द में आपका दाखिला हो गया है।

आप अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेज और सभी दस्तावेजों की साफ फोटो प्रति लेकर संस्थान में उपस्थित हो ताकि आप समय पर ऑनलाइन दाखिला फीस जमा करवा सकें

1- एलॉटमेंट लेटर

2- एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन भरा था

3- दो फोटो 

4- फैमिली आईडी 

5- आधार कार्ड 

6- हरियाणा डोमिसाइल रिहायशी प्रमाण पत्र

7- चरित्र प्रमाण पत्र जिस भी अंतिम स्कूल में पढ़े हैं वही चल जाएगा

8- शैक्षणिक योग्यता जैसे 10वीं व 12वीं DMC

9- यदि आरक्षित श्रेणी है तो जाति प्रमाण पत्र 

10- यदि छात्रवृत्ति लाभ लेना चाहते हैं तो आय प्रमाण पत्र

दाखिले के लिए उपरोक्त सभी दस्तावेज अति आवश्यक है।

यदि आप के दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो आप जुलाई में आईटीआई में पहुंचकर ऑनलाइन फीस कटवा सकते हैं जोकि ₹545 है।




आईटीआई डूमरखा की विशेषताएं और छात्राओं के लिए सुविधाएं



आईटीआई डूमरखा नरवाना नहर के पास से शुदकैन  रोड पर सरकारी अस्पताल के पास गांव डुमरखां खुर्द में पड़ती है




Monday 8 August 2022

राष्ट्रमंडल खेल कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 Commonwealth Games India Sports Madel

कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई 2022 से 8 अगस्त 2022 तक बर्मिंघम इंग्लैंड में हुए यह 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स थे जिनको बरनिंघम 2022 खेल के नाम से जाना गया।

कॉमनवेल्थ 2022 का मोटो क्या था

Support is just the beginning

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का मुख्य स्थान कौन सा था 

एलेग्जेंडर स्टेडियम

कॉमनवेल्थ खेल 2022 में कुल कितने देशों ने भाग लिया?

 72 राष्ट्रों ने

 Commen wealth games 

Common wealth games 

Commonwealth Games India Sports Madel कॉमनवेल्थ खेल 2022 में किस देश में कुल कितने गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल और कांस्य पदक जीते स्वर्ण पदक चांदी पदक कांस्य पदक


2022 में भारत को कुल 19 स्वर्ण पदक 15 चांदी पदक और 22 कांस्य पदक मिले




वर्ष 2010 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब तक के इतिहास में सबसे अधिक 101 पदक जीते थे जिसमें 38 स्वर्ण पदक थे और वर्ष 2018 के कॉमनवेल्थ खेल में भारत ने कुल 66 मेडल जीते थे जिनमें 26 स्वर्ण पदक थे




राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 1930 में हुई थी 1950 तक इनको ब्रिटिश एंपायर गेम्स और 1966 तक ब्रिटिश एंपायर एंड कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम से जाना जाता था उनसे 70 से 69 साल के नाम से जाना जाता था बाद में विकलांगों की भागीदारी को राष्ट्रमंडल खेलों के रूप में जाना गया जिसमें महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी होती है 2018 में लागू किया गया




2026 के राष्ट्रमंडल खेल विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया में होंगे






Monday 1 August 2022

Gk daily current affairs month wise subject wise Date Wise

 Gk daily current affairs August 2022 month wise subject wise Date Wise 

GS with deergha daily current affairs


1. भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनी है 

2. रणजी ट्रॉफी 2021-22 का खिताब मध्यप्रदेश ने जीता है 

https://youtube.com/playlist?list=PLSST1X_9E4pNXi6FPKmfVoCq9QLtarxCo

Crazy GK Tricks daily current affairs August 

https://youtu.be/HhENcHnHwvg

Click on the link below 👇⬇️ next exam daily current affairs 

https://youtube.com/playlist?list=PLJVRdQJb1dHSeR0-gkk4aAsA3lImK3TO9




राष्ट्रमंडल खेल 2022 बर्मिंघम इंग्लैंड में आयोजित

https://ramukavikissan.blogspot.com/2022/08/commonwealth-games-india-sports-madel.html










अगस्त 2022 में अप्लाई हो रहे हो ऑनलाइन सरकारी भर्ती फॉर्म व एडमिशन फॉर्म Online govt job form vacancy admission test result 2022

अगस्त 2022 में अप्लाई हो रहे हो ऑनलाइन सरकारी भर्ती फॉर्म व एडमिशन फॉर्म Online govt job form vacancy admission test result 2022

Haryana Punjab Highcourt Chandigarh Clerk 759 Post Online Form

Last Date 27 August 2022

https://newfreejob.com/punjab-haryana-high-court-759-post-recruitment-2022-apply-online/



हरियाणा में महिलाओं के लिए फ्री ड्राइविंग ट्रेनिंग सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग

https://ramukavikissan.blogspot.com/2020/01/how-to-apply-passport-driving-licence.html


सोलर पंप खेत में सोलर पैनल के लिए वेबसाइट पर 23 अगस्त 2022 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते

https://ramukavikissan.blogspot.com/2021/05/farmer-agriculture-dept-scheme-subsidy.html


जेबीटी एडमिशन फॉर्म Online Last Date 16 August 2022

https://ramukavikissan.blogspot.com/2020/10/jbt-ded-form-online-apply-haryana-exam.html



आईटीआई हरियाणा ऐडमिशन शुरू Last Date 16 August 2022

https://ramukavikissan.blogspot.com/2020/05/dates-declared-for-new-admission-and.html




कॉलेज एडमिशन हरियाणा college admission Haryana Last Date 08 August 2022

https://ramukavikissan.blogspot.com/2020/07/college-admission-online-form-apply.html




हरियाणा ओपन कपार्टमेंट रिअपीयर एडिशनल 10th पंजाबी एडिशनल आईटीआई बेस पर हिंदी अंग्रेजी प्लस टू क्लास एडिशनल Last Date with late fees 1000 is 23 August 2022

Haryana Open reappear compartment additional improvement

https://ramukavikissan.blogspot.com/2022/07/hos-haryana-open-school-hbse-bhiwani.html




हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की एडिशनल रिअपीयर कंपार्टमेंट का पेपर 31 मई 2022 का होगा रोल नंबर डाउनलोड करें

https://ramukavikissan.blogspot.com/2020/06/10th-12th-class-result-hbse-board.html


कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी डेट शीट 2022

https://ramukavikissan.blogspot.com/2020/06/kuk-online-admission-form-submit-july.html



इग्नू की एडमिट कार्ड आ गए हैं डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://ramukavikissan.blogspot.com/2020/06/ignou-assignment-admission-result.html




सीईटी CET EXAM SYLLABUS 

https://ramukavikissan.blogspot.com/2021/01/hssc-cet-group-c-d-postotr-common.html




CTI Admission सीटीआई ऑनलाइन रिजल्ट व काउंसलिंग

https://ramukavikissan.blogspot.com/2020/06/cti-online-admission-form-counseling.html




हरियाणा में चार वर्षीय b.a. Bed & Bsc Bed एडमिशन फॉर्म

https://ramukavikissan.blogspot.com/2022/06/siaste-babed-bscbed-four-year-admission.html






कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय BA, MA प्राइवेट व रिअपीयर ऑनलाइन फोरम शुरू

https://ramukavikissan.blogspot.com/2020/06/kuk-online-admission-form-submit-july.html


रामू कवि किसान विडियो लेकर आए है आपके लिए ये महत्वपूर्ण ताजा समाचार

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर गूगल मैप ...