Saturday 28 December 2019

28 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History facts

28 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History facts

भारत के किस राज्य ने वर्ष 2020 को सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मनाने का की घोषणा की है?
 हरियाणा
हरियाणा की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी, क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का 21 वां राज्य है, जनसंख्या के हिसाब से 18वां राज्य है, साक्षरता दर 75.5% है, लिंगानुपात लिंगानुपात 879 है।
 हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, लोकसभा सीट 10 , राज्य सभा सीट 5, विधानसभा सीट 90, कुल जिले 22 हैं।
 हरियाणा के मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा है, हरियाणा के लोक नृत्य धमाल, लूर, फाग, सॉन्ग व घोड़ा घोड़ी।
 हरियाणा का राजकीय पशु काला हिरण है, राजकीय पक्षी काला तीतर, राजकीय वृक्ष पीपल, राजकीय फूल कमल 

हरियाणा के प्रमुख नेशनल पार्क सुलतानपुर नेशनल पार्क, कलेशर नेशनल पार्क, अबु शहर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, बीर शिकारगढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, मोरनी हिल्स वाइल्ड लाइफ सेंचुरी


 किस केंद्र शासित प्रदेश में लोसार नामक महोत्सव का आयोजन किया गया?
 लद्दाख 

किस केंद्र शासित प्रदेश के अस्पतालों में डायलिसिस केंद्र स्थापित किए जाएंगे 
जम्मू-कश्मीर 

भारत की प्रथम ट्रांसजेंडर यूनिवर्सिटी कहां पर स्थापित की गई है?
 कुशीनगर उत्तर प्रदेश में


किस बैंक ने अपने ग्राहकों को डेबिट कार्ड पर ईएमआई सुविधा देने के लिए पाइनलैब्स बैंक के साथ समझौता किया है?
 कोटक महिंद्रा बैंक

संयुक्त राष्ट्र संघ ने किसे विश्व के सबसे प्रसिद्ध किशोरी का नाम दिया है?
 मलाला यूसुफजई को

Friday 27 December 2019

27 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History facts

27 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History facts


पदक  हाल ही में भारत में किस एजेंसी स्मृति में डाक टिकट जारी किया गया है?
राजस्व इंटेलिजेंस निदेशालय
26 दिसंबर 2019 को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इंटेलिजेंस निदेशालय स्मृति में डाक टिकट जारी की राजसमंद टैलेंट निदेशालय तस्करी को रोकने तथा देश के सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है यह धोखाधड़ी ब्लैक मनी संशोधन जैसी गतिविधियों पर लगाम लगाने का काम करता है इसकी स्थापना 1957 में की गई थी।


 हाल ही में NPCI द्वारा भीम यूपीआई एप से कौन सा नया रिचार्ज का ऑप्शन शुरू किया है 
फास्टैग रिचार्ज
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम NPCI full form national payment Corporation of India 
Bhim full form Bharat interface for money
भीम ऐप को 30 दिसंबर 2016 को लांच किया गया था
और यूपीआई को भी 2016 में नोटबंदी से पहले लांच किया गया था जिसमें ईमेल आईडी और क्यू आर कोड का प्रयोग करके सिर्फ मोबाइल नंबर से ही डिजिटल लेनदेन किया जा सकता है।
Fastag  टोल इकट्ठा करने के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है जिसका संचालन NHAI फुल फॉर्म नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया  राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाता है और फास्ट्रेक के लिए RFID रेडियो फ्रिकवेंसी आईडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी का प्रयोग होता है।

किस राज्य की पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया है 
जम्मू कश्मीर

विजडम पत्रिका द्वारा किस भारतीय क्रिकेटर को इस सदी के पांच बेहतरीन खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है?
 विराट कोहली 

मनु भाकर ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल के सीनियर और जूनियर स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है?
 स्वर्ण पदक

किस भारतीय ओपनर क्रिकेटर ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज सनत जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है?
रोहित शर्मा ने

भारत का अब तक का सबसे पुराना संस्कृत शिलालेख किस राज्य में खोजा गया है 

आंध्र प्रदेश में 
आंध्र प्रदेश राज्य के गुंटूर जिले के से चेबरौलू गांव में दक्षिण भारत का अब तक का सबसे पुराना संस्कृत शिलालेख खोजा गया है


किस राज्य ने ग्रीन फील्ड बंदरगाह स्थापित करने की घोषणा की है 
आंध्र प्रदेश ने


 हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा किस नए सूचकांक की घोषणा की गई है 

सुशासन सूचकांक 2019
इस सुशासन सूचकांक या गुड गवर्नेंस सूचकांक 2019 में तमिलनाडु राज्य प्रथम स्थान पर रहा है।


 भारत के किस जिले को 2019 का यूनिसेफ पुरस्कार प्रदान किया गया है?
कामारेड्डी
के जिले ने संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल एवं शिक्षा कोष पुरस्कार जीता है।
UNICEF full form United Nations International children's emergency fund 
establishment in 11 December 1946, headquarter न्यूयॉर्क अमेरिका

Thursday 26 December 2019

26 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History facts

26 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History facts


हाल ही में आयोजित कतर इंटरनेशनल कप में कुल 218 किलोग्राम भार उठाकर किसने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है 
राखी हलदर ने
 राखी हलदर ने 64 किलोग्राम भार वर्ग में कतर इंटरनेशनल कप में कांस्य पदक जीता और समाज तथा कुल भार में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। राखी हलदर ने कॉमनवेल्थ में भी स्वर्ण पदक जीता था।


विस्टाडोम ट्रेन कहां पर चलेगी?
कालका शिमला रेललाइन पर
जिस रेलवे लाइन को विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है और यह 1903 में शुरू हुई थी जिस पर अब कुल 18 स्टेशन हैं व 103 सुरंग हैं ।


हाल ही में मेजर अनूप मिश्रा को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है 
सेना डिजाइन ब्यूरो उत्कृष्टता पुरस्कार
 मेजर अनूप मिश्रा ने सर्वत्र जैकेट नाम से ऐसी जैकेट बनाई है जो समय पर  स्नाइपर राइफल के हमले से भी मदद करेगी

हाल ही में डीएनए विश्लेषण केंद्र कहां पर खोला गया है 
चंडीगढ़ में 

हाल ही में भारत की सबसे लंबी दूरी की सीएनजी बस का अनावरण कहां पर किया गया 
नई दिल्ली में
इसका अनावरण केंद्रीय  पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया है। बस में एक बार सीएनजी गैस भरने के बाद यह 1000 किलोमीटर तक चल सकेगी। जो कि एक अंतर राज्य बस है और दिल्ली से देहरादून तक जाएगी यह महिंद्रा कंपनी की बस है।

 किस रेलवे स्टेशन को राइट सर्टिफिकेट दिया गया है
मुंबई

 मेघदूत atmospheric water generator machine को भारत के किस रेलवे स्टेशन पर लगाया गया है 
सिकंदराबाद
 MAWGM एक ऐसी मशीन है जो वातावरण की नमी से स्वच्छ जल बनाएगी और ₹5 में एक बोतल पानी ले सकते हैं

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री कौन बने हैं अजित पवार यह महाराष्ट्र के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं पहली बार यह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री कब बने थे जब भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई थी और यह दोनों 80 घंटों तक के लिए अपने पदों पर रहे थे।

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनु भाकर ने कौन सा पदक जीता है?
 स्वर्ण पदक 

भारत सरकार ने UP में 5 ASI स्थलों पर किस भाषा में साइन बोर्ड लगाए हैं 
चीनी भाषा में 
ASI full form Archaeological Survey of India
इसकी स्थापना एलेग्जेंडर कनेम द्वारा 1871 में की गई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है ।

कहां पर अटल बिहारी वाजपेई की 25 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है 
लखनऊ में 
यह 8 धातुओं से मिलकर बनी है और इसका वजन 4000 किलोग्राम है और इसमें 90% तांबे का प्रयोग हुआ है इस पर 89 लाख रुपए खर्च हुए हैं

किसने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम पर लखनऊ में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 

किसने 2024 तक डिजिटल रेडियो लांच करने की घोषणा की है 

प्रकाश जावड़ेकर ने 

हाल ही में किस संगठन ने पहली बार विश्व स्तर पर महिलाओं के स्तन कैंसर के इलाज के लिए दवा को मंजूरी दी है

WHO
 विश्व स्वास्थ्य संगठन ने Ontruzant नामक सस्ती दवा को मंजूरी दे दी है।  यह केमिकल की बजाए बायोसिमिलियर से बनी है जिसे Samsung bio epsco Limited ने बनाया है ।
WHO full form World Health Organisation विश्व स्वास्थ्य संगठन जिसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी इसका मुख्यालय जिनेवा स्विट्जरलैंड में है और इसके महानिदेशक हैं टेडरोज अधानोम

हाइररसोनिक हथियारों का एकमात्र देश कौनसा सा है 
रूस


हाल ही में बायो एनर्जी सहयोग के लिए भारत ने किस देश के साथ समझौता किया है 
ब्राजील
 Latin America व Caribbean क्षेत्र में ब्राजील भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साथीदार है और भारत ने  2030 तक पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने तथा डीजल में 5% बायोडीजल मिलाने का लक्ष्य रखा है

Wednesday 25 December 2019

25 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History facts

25 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History facts


राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?

 24 दिसंबर को 
24 दिसंबर 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू हुआ था। इसका उद्देश्य उपभोक्ता आंदोलन के महत्व और प्रत्येक उपभोक्ता को उसके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है।
 वर्ष 2019 के उपभोक्ता दिवस का विषय है - उपभोक्ता शिकायत और विवाद के समाधान की वैकल्पिक प्रणाली।


 हाल ही में 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन कहां पर किया गया?
 नई दिल्ली में 
और भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए 
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - यह पुरस्कार आयुष्मान खुराना को फिल्म अंधाधुन और विकी कौशल को उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म के लिए संयुक्त रूप से दिया गया 
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म हेलेरो गुजराती फिल्म 
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक आदित्य धर को फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए 
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म अंधाधुन



भारत के कितने शहरों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है?
4320
स्वच्छ भारत मिशन शहरी  के लक्ष्य के अनुसार 35 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 4372 में से 4320 शहरी क्षेत्र खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं। 


हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने किसे मंजूरी प्रदान की है?
NPR
NPR full form National Population register राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर भारतीय नागरिकों का डाटा एकत्रित करने के लिए इसके नवीकरण को मंजूरी दे दी गई है।
 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2021 के राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने के लिए 3940 करोड़ रुपए और 2021 के जनगणना के लिए 8754 करोड़ रुपए से अधिक की राशि को मंजूरी प्रदान की है


 हाल ही में किस सुरंग का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेई सुरंग करने का निर्णय लिया गया है?

 हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा सुरंग 
यह सुरंग 8.8 किलोमीटर लंबी है और जिसके चालू होने से मनाली और लेह के बीच की दूरी 40 किलोमीटर कम हो जाएगी



भारत के किस रेलवे स्टेशन पर ऑक्सीजन पार्लर खोला गया है?
नासिक
नासिक रेलवे स्टेशन पर नासा की सिफारिश पर  आधारित मॉडल ऑक्सीजन पार्लर  बनाया जाएगा जिसमें लगभग 1500 लगाए जाएंगे।


 हाल ही में केंद्र सरकार ने पंचायतों के नेतृत्व में किस भूमि जल प्रबंधन योजना को मंजूरी प्रदान की है?

 अटल भूजल योजना 
इस योजना पर लगभग 6000 करोड रुपए खर्च होंगे जिसे 5 वर्ष के अंदर गुजरात हरियाणा कर्नाटक मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लगभग 78 जिलों में जल प्रबंधन को लागू किया जाएगा।


वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग लेख प्रकाशित करने के मामले में कौन सा देश सिर्फ स्थान पर है?
 चीन  
दूसरे स्थान पर अमेरिका और भारत तीसरे स्थान पर है।

Tuesday 24 December 2019

24 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History facts

24 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History facts


राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है?
 23 दिसंबर को
भारत के प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर यह राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है।



64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए गए हैं?
 नई दिल्ली में


हाल ही में किसे बहादुरी के लिए भारत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
आदित्य के.,
केरल राज्य के कोझिकोड के आदित्य को यह बहादुर पुरस्कार कालीकट विश्वविद्यालय पेंशन फॉर्म के सदस्यों को पहाड़ी रास्ते पर ले जा रही एक बस में लगी आग से 20 लोगों की जान बचाने के लिए किया गया है
इसके अलावा को मुहम्मद मोहसीन व फतह भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया है



हैदराबाद में रेड क्रॉस सोसाइटी ऑफ इंडिया का मोबाइल एप किसने लॉन्च किया है
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने

 किस भारतीय पुरातत्व और इतिहासकार को बांग्लादेश में पुरस्कार प्रदान किया गया है?
आर नागास्वामी को 


एकल बांग्लादेश जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2019 का विजेता कौन रहा?
मैसनम मीराबा लुवांग

पहली बार भारत में आयोजित साउथ इंडियन बॉक्सिंग लीग 2019 का विजेता कौन रहा?
 गुजरात जॉइंट्स


 हाल ही में किसने मिस तीन इंटरनेशनल का खिताब जीता है 
आयुषी ढोलकिया ने 


राष्ट्रीय कार्यक्रम Echo नेटवर्क का शुभारंभ कहां पर हुआ
 नई दिल्ली में


पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश कौन बने हैं
गुलजार अहमद


किस देश के गैला पागोस द्वीप समूह पर आपातकाल की घोषणा की गई है?
 इक्वाडोर
लातिनी अमेरिकी देश गलापागोस द्वीप समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है और इसे पर्यावरण की दृष्टि से धरती पर सबसे अधिक कमजोर स्थल माना जाता है। और 600 गैलन डीजल ले जा रही एक पोत के डूब जाने से रिसाव हो गया जिससे इंधन रिसने से यहां पर आपातकाल की घोषणा की गई है।


आईटीएफ वर्ष 2019 का वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब किसने जीता है?
 राफेल नडाल व एश्ले बार्टी ने
ITF


हाल ही में आयोजित अंडर-17 महिला फुटबॉल टूर्नामेंट किस देश ने जीता है?
स्वीडन ने

Monday 23 December 2019

23 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History facts

23 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History facts


राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है
 22 दिसंबर को
भारत में प्रत्येक वर्ष 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की स्मृति में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है और इसकी घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 22 दिसंबर 2012 को रामानुजन की 125 वीं वर्षगांठ पर की थी। रामानुजन ने 12 साल की उम्र में त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली थी और बिना किसी के सहायता के खुद के कई Theorems विकसित किए


IAU ने HD86081 तारे का नाम किस भारतीय महिला वैज्ञानिक के नाम पर रखा है?

 विभा चौधरी के नाम पर
 इस तारे की परिक्रमा करने वाले एक उपग्रह का नाम संत माता रखा गया है जिसे संस्कृत में बादल कहा जाता है।
IAU full form International astronomical Union, establishment 1999, Headquarter Paris France, President Evion Vone Disok, Secretary General Maria Teresa Lego


भारत सरकार ने अमृत योजना को कितने वर्षों के लिए विस्तार दिया है?
 2 वर्ष 
AMRUT full form Atal mission for rejuvenation and urban transformation 
Launched in June 2015

भारत और किस देश की सीमा पर 130 किलोमीटर लंबी मैत्री परियोजना शुरू की गई है
 बांग्लादेश


किस राज्य ने महात्मा फूले किसान ऋण योजना शुरू की है 
महाराष्ट्र में


किस राज्य सरकार ने शिवभोज नाम की योजना शुरू की है
 महाराष्ट्र

किस राज्य की सरकार ने लोगों को मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध करवाने के लिए जनता क्लीनिक की शुरुआत की है?
 राजस्थान
राजस्थान राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण बातें
राजस्थान राज्य का गठन 30 मार्च 1949 को हुआ
 इसके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं और राज्यपाल कलराज मिश्र हैं, राजधानी जयपुर
 लोकसभा सीट 25, राज्य सभा सीट 10 और विधानसभा सीट 200, कुल जिले 33 और 
भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से राजस्थान पहले स्थान पर है और जनसंख्या के हिसाब से छठे स्थान पर, इस की साक्षरता दर 66.11% है लिंगानुपात 928 है.
 राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती हैं, राजस्थान का राज्य पशु ऊंट है, राज्य पक्षी गोडावण यानि ग्रेट इंडियन बस्टर्ड है, राजकीय वृक्ष खेजड़ी है, राजकीय फूल रोहिड़ा (मरू शोभा), राजकीय खेल बास्केटबॉल।
राजस्थान के लोक नृत्य - घूमर, कालबेलिया, कठपुतली तथा तेजाजी।
 राजस्थान के मुख्य नेशनल पार्क - रणथंबोर नेशनल पार्क, सरिस्का नेशनल पार्क, केवलादेव नेशनल पार्क, डेजर्ट नेशनल पार्क, मुकुंरूदा हिल्स नेशनल पार्क।






 किस भारतीय खिलाड़ी को UWW रेसलर ऑफ द ईयर 2019 चुना गया है 
दीपक पूनिया
 हरियाणा के दीपक पूनिया यह अवार्ड प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप World junior Championship अगस्त 2019 में 86 किलोग्राम भार वर्ग में एस्तोनिया में इन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।
UWW full form United World Wrestling




हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आयोजित एकदिवसीय  cricket श्रृंखला में कौन सी टीम जीती है?
 भारत 
भारत ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। विराट कोहली मैन ऑफ द मैच और ओपनर और उप कप्तान रोहित शर्मा मैन ऑफ द सीरीज रहे।


APEDA ने किस देश के लिए वाराणसी से समुद्री मार्ग से ताजा सब्जियों का पहला शिपमेंट भेजा है
 दुबई



वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने कितने हुनर हाट खोलने का लक्ष्य रखा है 
100
 यह हुनर हाट अल्पसंख्यकों और स्वदेशी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए खोले जाएंगे


आठ पश्चिमी अफ्रीकी देशों में अपनी संयुक्त मुद्रा CFA  फ्रैंक का नाम बदलकर क्या रखा है
इको
बेनिन, बुर्किना फासो, गिनी बिसाऊ, आइवरी कोस्ट, माली, नाइजर, सेनेगल और टोगो सीएफए फ्रैंक नामक मुद्रा का उपयोग करते थे और फ्रांसीसी उपनिवेश काल के जुड़ाव को खत्म करने के लिए इस मुद्रा का नाम बदलकर इको करने का फैसला लिया गया है।



 हाल ही में FIFA World Cup 2019 किसने जीता है?

 लिवरपूल ने
 यूरोप के फुटबॉल क्लब लिवरपूल ने ब्राजील के क्लब फ्लेमिंगो को एकमात्र गोल से हराकर यह खिताब जीता है और इस जीत के बाद लिवरपूल इस खिताब को जीतने वाली दूसरी इंग्लिश टीम बन गई। इससे पहले 2008 में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने यह खिताब जीता था।


हाल ही में किस देश ने अंतरिक्ष के लिए स्पेस फोर्स का गठन किया है
 अमेरिका
21 दिसंबर 2019 को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन के पास एक सैन्य हवाई अड्डे पर आधिकारिक रूप से अमेरिकी सेना स्पेस फोर्स का शुभारंभ किया जिसमें लगभग 16000 सैनिक होंगे और जो सिर्फ अंतरिक्ष में पैदा होने वाले खतरों से निपटेंगे।



 हाल ही में क्यूबा के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं?
 मैनुअल मरेरो क्रूज
 क्यूबा के राष्ट्रपति में मिगुएल डायल कैनल ने मैन्युअल मेरेरो को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है जो कि एक वास्तुशिल्पी हैं और 16 वर्षों तक क्यूबा में पर्यटन मंत्री रहे। क्यूबा के पूर्व नेता फिदेल कास्त्रो ने 1976 में प्रधानमंत्री पद को समाप्त कर दिया था और उसके लगभग 40 साल बाद क्यूबा में फिर से किसी को प्रधानमंत्री बनाया गया है।
क्यूबा की राजधानी हवाना और मुद्रा क्यूबन पेसो CUP है

Sunday 22 December 2019

22 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History facts

22 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History facts



वैक्सीन ऑन व्हिल्स की शुरुआत कहां से की गई है 
हैदराबाद से 


ECI ने सुलभ चुनाव पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कहां पर किया है
 नई दिल्ली में
इस अवसर पर मुख्य सूचना आयुक्त सुनील अरोड़ा ने crossing the barriers I got inked बुकलेट जारी की है
भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 में की गई। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा है, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा तथा सुशील चंद्र हैं ।


ICC ने किस अंतरराष्ट्रीय संगठन के साथ जोड़कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में साथ काम करने की घोषणा की है 
यूनिसेफ


आईसीसी ICC फुल फॉर्म International Cricket Council जिसकी स्थापना जून 1909 में हुई थी और वर्तमान में इसके अध्यक्ष है शशांक मनोहर और सीईओ हैं Dev Richerdesn परंतु जुलाई 2019 में  नए सीईओ नियुक्त किए गए हैं मनू साहनी
ICC का मुख्यालय  संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में है
ICC World Cup 2023 कहां पर आयोजित किया जाएगा 
भारत में
UNICEF full form United Nations International children's emergency fund 
establishment in 11 December 1946, headquarter न्यूयॉर्क अमेरिका


 भारतीय तटरक्षक बल ने किस राज्य में पॉल्यूशन रिस्पांस स्वच्छ समुद्र NW 2019 का आयोजन किया हैै?
 गुजरात 


किस राज्य ने फिट इंडिया Week में पहला स्थान प्राप्त किया है 
आंध्र प्रदेश

 
 हाल ही में छठे कतर इंटरनेशनल कप में किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है 
मीराबाई चानू ने 
और यह एक वेटलिफ्टर है


हाल ही में आयोजित बेंगलुरु ओपन गोल्ड चैंपियनशिप किसने जीती है 

अभिनव लोहान ने



किस संस्थान की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया 
एसोचैम
ASSOCHAM ful form associated Chambers of Commerce and industry of India इसकी स्थापना 1921 में की गई थी मुख्यालय नई दिल्ली में है और इसके अध्यक्ष हैं बालकृष्ण गोयंका



NASSCOM ने किस कंपनी के साथ मिलकर फ्यूचर स्केल नामक कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है?
WIPRO
विप्रो और नैसकॉम मिलकर 10000 इंजीनियरिंग छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए यह फ्यूचर स्किल्स प्लेटफार्म लांच करेंगे


हाल ही में किस देश ने अपना पहला उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा है 
ईथोपिया
इथोपिया देश का पहला उपग्रह ETRSS चीन से लांच किया गया
ETRSS full form Ethiopian Remote Sensing satellite


 भारत अफगानिस्तान और ईरान के बीच किस बंदरगाह को विकसित करने के लिए दूसरी बैठक आयोजित की गई है?

 चाबहार बंदरगाह


फीफा ने किसे टीम ऑफ द ईयर 2019 सुना है
 बेल्जियम


Saturday 21 December 2019

21 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History facts

21 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History facts



अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस कब मनाया जाता है
 20 दिसंबर को 



खेलो इंडिया गेम्स का तीसरा संस्थान कहां पर आयोजित होगा 
गुवाहाटी आसाम में 



भारत का पहला अपशिष्ट विनिमय Portal/ मंच कहां पर लॉन्च किया गया है

 चेन्नई  तमिलनाडु में 


तेलंगाना राज्य के पहले लोकायुक्त किसे नियुक्त किया गया है

 सीवी रामलुल्लू को
तेलंगाना राज्य से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें
 तेलंगाना राज्य का गठन 2 जून 2014 को हुआ था, क्षेत्रफल की रैंक से यह भारत का 12 राज्य है और जनसंख्या में भी इसका 12वां स्थान है, साक्षरता दर 66.46% है, लिंगानुपात 985 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैं चंद्रशेखर राव, राज्यपाल हैं तमिलिसाई सुंदराराजन, लोकसभा सीट है 17, राज्य सभा सीट 7 विधानसभा सीट 119, विधान परिषद सीट 40 और जिलों की संख्या 33 है 
तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीश हैं राघवेंद्र सिंह चौहान, राजकीय पशु हिरण है, राजकीय पक्षी नीलकंठ यानि इंडियन रोलर, राजकीय वृक्ष जम्मी चेट्टू और राजकीय फूल तंगीडी पुव्वू हैैै।।
तेलंगाना का प्रमुख लोक नृत्य है पेरिनी थंडावम या पेरिनी सिवाटंडम
 प्रमुख नेशनल पार्क है महावीर हरिना वनस्थली नेशनल पार्क अमराबाद टाइगर रिजर्व, कवाल टाइगर रिजर्व,  मृगवानी नेशनल पार्क।
 राज्य के प्रमुख बांध है नागार्जुन सागर डैम, श्रीसाईलम डैम, कोइल सागर बांध - कृष्णा नदी पर 
निजाम सागर बांध -मंजीरा नदी पर 
मनेर बांध - मनेर नदी पर व श्रीपद सागर बांध - गोदावरी नदी पर

भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने एंटी हाईजैक अभ्यास का आयोजन कहां पर किया है 
कोचीन बंदरगाह पर
 यह एंटी हाईजैक्ड अभ्यास है और इसका नाम अपहरण रखा गया है
 Indian Army भारतीय सेना स्थापना 1612 में, सेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता हैै, मुख्यालय नई दिल्ली में है आर्मी चीफ है कर्मवीर सिंह
ICG  full form Indian Coast Guard स्थापना 1978 में, मुख्यालय नई दिल्ली में है, महानिदेशक कृष्णास्वामी नटराजन, इसका मोटो है - वयम् रक्षाम: We Protect

 
 पिनाका MK II Missile/ रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण कहां पर किया गया है
 ओडिशा में 


हाल ही में 5वां बजट पूर्व परामर्श कहां पर आयोजित किया गया

 नई दिल्ली में 


हाल ही में जारी फीफा रैंकिंग  Men football team में भारत कौन से स्थान पर है
108  पहले स्थान पर बेल्जियम है


 11 वां  क्षत्रिय गुणवत्ता सम्मेलन का आयोजन कहां किया जाएगा 

रुद्रपुर में 



भारतीय फार्माकोपिया को मान्यता देने वाला पहला देश कौन सा है 
अफगानिस्तान



IAU अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा खोजे गए नए तारे का नाम क्या रखा गया है 
शारजाह 
IAU full form International astronomical Union, establishment 1999, Headquarter Paris France, President Evion Vone Disok, Secretary General Maria Teresa Lego


जेल प्रशासन में वर्दीधारी महिलाओं में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस शहर में आयोजित किया गया 
भोपाल में


GST  परिषद द्वारा राज्य में संचालित राज्य सरकार व निजी लॉटरी के लिए जीएसटी की दर कितने प्रतिशत निर्धारित की गई है 

28%




गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार शुरू करने की घोषणा किस देश ने की है
 पुर्तगाल ने
पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन, प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा, राष्ट्रपति मार्सेलो रिबेलो डिसूजा, संसद का नाम असेंबली ऑफ द रिपब्लिक और मुद्रा यूरो है।



 हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया जाएगा 
अमेरिका

Friday 20 December 2019

20 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History facts

20 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History facts


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई किस पुस्तक का ब्रेल संस्करण लांच किया गया है 
एग्जाम वॉरियर्स


 हाल ही में कौन से भारतीय खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं 
कुलदीप यादव 
 यह भारतीय स्पिनर हैं 


हाल ही में किस राज्य ने सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति के लिए जल साथी कार्यक्रम लांच किया है 
ओडिशा ने

उड़ीसा की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को हुई थी, क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का 9 राज्य है, जनसंख्या के हिसाब से 11वां है, साक्षरता दर 72.87% है, लिंगानुपात 979 है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं, राज्यपाल गणेशी लाल हैंं, लोकसभा सीट 21 और राज्यसभा सीट 10 तथा विधानसभा सीट 147, कुल जिले 30 हैं।

 उड़ीसा के मुख्य न्यायाधीश सुरेंद्र सत्येंद्र झावेरी है, ओडिशा का राजकीय पशु सांभर हिरण है, राजकीय पक्षी नीलकंठ और राजकीय वृक्ष बरगद है, राजकीय फूल अशोक है।


ओडिशा के प्रमुख लोक नृत्य हैं और इसीपहरी मयूर और घूमुरा ओडिशा के नेशनल पार्क में भितरकनिका नेशनल पार्क सिमलीपाल नेशनल पार्क बालूखंड कोणार्क वाइल्ड लाइफ सेंचुरी चिलिका वाइल्ड लाइफ सेंचुरी नेशनल पार्क वाइल्ड लाइफ सेंचुरी नंदनकानन वाइल्ड लाइफ सेंचुरी सेंचुरी

 उड़ीसा के प्रमुख बांध है हीराकुंड बांध महानदी पर मंदिरा बांध शंख नदी पर बांध ब्राह्मणी नदी पर




 100 बिलियन डॉलर मार्केट कैप का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी भारतीय कंपनी कौन सी बनी है 

एचडीएफसी बैंक 
HDFC full form Housing Development Finance Corporation Limited
स्थापना 1994 में मुख्यालय मुंबई में चेयर पर्सन श्यामला गोपीनाथ निदेशक आदित्य पुरी


 किस प्रसिद्ध उर्दू लेखक और व्यंग्यकार ने पदम श्री पुरस्कार लौटा दिया है 

मुज्तबा हुसैन ने




रामू कवि किसान विडियो लेकर आए है आपके लिए ये महत्वपूर्ण ताजा समाचार

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर गूगल मैप ...