Wednesday 25 December 2019

25 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History facts

25 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History facts


राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?

 24 दिसंबर को 
24 दिसंबर 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू हुआ था। इसका उद्देश्य उपभोक्ता आंदोलन के महत्व और प्रत्येक उपभोक्ता को उसके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है।
 वर्ष 2019 के उपभोक्ता दिवस का विषय है - उपभोक्ता शिकायत और विवाद के समाधान की वैकल्पिक प्रणाली।


 हाल ही में 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन कहां पर किया गया?
 नई दिल्ली में 
और भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए 
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - यह पुरस्कार आयुष्मान खुराना को फिल्म अंधाधुन और विकी कौशल को उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म के लिए संयुक्त रूप से दिया गया 
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म हेलेरो गुजराती फिल्म 
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक आदित्य धर को फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए 
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म अंधाधुन



भारत के कितने शहरों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है?
4320
स्वच्छ भारत मिशन शहरी  के लक्ष्य के अनुसार 35 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 4372 में से 4320 शहरी क्षेत्र खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं। 


हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने किसे मंजूरी प्रदान की है?
NPR
NPR full form National Population register राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर भारतीय नागरिकों का डाटा एकत्रित करने के लिए इसके नवीकरण को मंजूरी दे दी गई है।
 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2021 के राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने के लिए 3940 करोड़ रुपए और 2021 के जनगणना के लिए 8754 करोड़ रुपए से अधिक की राशि को मंजूरी प्रदान की है


 हाल ही में किस सुरंग का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेई सुरंग करने का निर्णय लिया गया है?

 हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा सुरंग 
यह सुरंग 8.8 किलोमीटर लंबी है और जिसके चालू होने से मनाली और लेह के बीच की दूरी 40 किलोमीटर कम हो जाएगी



भारत के किस रेलवे स्टेशन पर ऑक्सीजन पार्लर खोला गया है?
नासिक
नासिक रेलवे स्टेशन पर नासा की सिफारिश पर  आधारित मॉडल ऑक्सीजन पार्लर  बनाया जाएगा जिसमें लगभग 1500 लगाए जाएंगे।


 हाल ही में केंद्र सरकार ने पंचायतों के नेतृत्व में किस भूमि जल प्रबंधन योजना को मंजूरी प्रदान की है?

 अटल भूजल योजना 
इस योजना पर लगभग 6000 करोड रुपए खर्च होंगे जिसे 5 वर्ष के अंदर गुजरात हरियाणा कर्नाटक मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लगभग 78 जिलों में जल प्रबंधन को लागू किया जाएगा।


वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग लेख प्रकाशित करने के मामले में कौन सा देश सिर्फ स्थान पर है?
 चीन  
दूसरे स्थान पर अमेरिका और भारत तीसरे स्थान पर है।

No comments:

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback. u may visit our site
www.csconlinework.co.in

रामू कवि किसान विडियो लेकर आए है आपके लिए ये महत्वपूर्ण ताजा समाचार

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर गूगल मैप ...