Tuesday 31 December 2019

31 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History facts

31 December 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History facts


हाल ही में प्रथम ध्वज फहराने की क्षेत्र 76वी वर्षगांठ कब मनाई गई?
30 दिसंबर 2019 को 

भारत का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ किसे चुना गया?
जनरल विपिन रावत को
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को सेना प्रमुख पद से सेवानिवृत्त होंगे और अगले आदेश तक चीफ ऑफ डिफेंस के पद पर बने रहेंगे।


 नीति आयोग द्वारा जारी समेकित सतत विकास सूचकांक में कौन सा राज्य शीर्ष पर है?

केरल 
हिमाचल प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा।
 इस सूचकांक में बिहार, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश का प्रदर्शन सबसे खराब रहा और जिन राज्य में सबसे अधिक सुधार हुआ उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
यह सूचकांक भारत के सामाजिक आर्थिक और पर्यावरण क्षेत्र में प्रगति के आधार पर आंका गया है।
 नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी 2015 को हुई इसके उपाध्यक्ष राजीव कुमार हैं और सीईओ अमिताभ कांत।

कब तक भारत ने जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा
2026 तक
ब्रिटेन की आर्थिक और व्यापारिक अनुसंधान केंद्र सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च नामक संस्था द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत 2026 तक विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
भारत 2034 तक जमाने को पीछे छोड़ते हुए विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और वर्ष 2019 में फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

 देश के 2019 में जारी वन क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार जंगल का कुल क्षेत्रफल कितना है?
 712249 वर्ग किलोमीटर
जोकि वर्ष 2017 के अपेक्षा 21.6% अधिक हुआ है और वृक्ष आच्छादित क्षेत्र 95027 किलोमीटर 2017 से 2.89 प्रतिशत अधिक है।
वर्ष 2019 के अंत तक भारत का वन एवं वृक्ष आच्छादन क्षेत्रफल बढ़कर भारत के कुल क्षेत्रफल का 24.56% हो गया है।

किसने सूर्य का अध्ययन करने के लिए उपग्रह लांच करने की घोषणा की है 
इसरो ने 
जिसका नाम आदित्य L1 होगा 
ISRO इसरो फुल फॉर्म इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन इसकी स्थापना 15 August 1969 में की गई थी और इसका मुख्यालय बेंगलुरु कर्नाटक में है और इस के वर्तमान अध्यक्ष के. सिवान हैं जिनको  रॉकेट मैन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है ISRO की स्थापना विक्रम साराभाई अंबालाल ने की थी.
ISRO full form Indian Space Research Organisation

पटना में किस पूर्व केंद्रीय मंत्री की प्रतिमा का अनावरण किया गया?
अरुण जेटली 

 भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107 में संस्करण का आयोजन कहां पर किया जाएगा?
बेंगलुरु में 
3 जनवरी 2020 से बेंगलुरु के कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे इस सम्मेलन में नोबेल पुरस्कार विजेता, वैज्ञानिक, शिक्षाविद, छात्र, किसान और अन्य लगभग 15000 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

हाल ही में आंध्र प्रदेश में किस नए पुल का उद्घाटन किया गया है
रबंग पुल

 हाल ही में भारत के किस सेना ने जवानों के फेसबुक और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है?

भारतीय नौसेना 
भारतीय नौसेना ने पानी के जहाजों और नौसेना अड्डों पर फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप और अन्य मैसेंजर पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य संवेदनशील और गोपनीय जानकारी की सुरक्षा को बनाए रखना है।
भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 में हुई थी, इसका आदर्श वाक्य है शं नो वरूण, नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मबीर सिंह हैं, प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

 नई दिल्ली हाल ही में अर्ध सैनिक बल के मुख्यालय का उद्घाटन हुआ है?
CRPF
सीआरपीएफ की स्थापना 1939 में हुई थी और 246 बटालियनों के साथ सीआरपीएफ भारत का सबसे बड़ा अर्ध सैनिक बल है
CRPF full form Central Reserve Police Force



मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस ई ऑक्शन प्लेटफार्म को लॉन्च किया है? 
eBkray
इसके माध्यम से बैंकों द्वारा ग्रुप में की गई संपत्तियों की नीलामी की जाएगी जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्च किया है.

वर्ल्ड वुमैन रेपिड चेस चैंपियनशिप 2019 किसने जीती है?

कोनेरू हम्पी ने
भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी ने रूस के मास्को में महिला विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में चीन की लेई टिंगजी को हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया हैैै। 
कोनेरू हंपी इस प्रारूप में रैपिड खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय बन गई है, इससे पहले विश्वनाथन आनंद ने वर्ष 2017 में ओपन वर्ग में यह खिताब जीता था।
और पुरुषों का वर्ष 2019 का खिताब नार्वे के मैगनस कार्लसन ने जीता है।


भारत और किस देश के बीच सीमा समन्वय सम्मेलन 2019 आयोजित किया गया है?
 बांग्लादेश
यह BSF भारतीय सेना व BGB बांग्लादेश की सेना के बीच होगी।
BSF full form of Border Security Force
 स्थापना 1 दिसंबर 1965 महानिदेशक वीके जौहरी और मौतों है जीवन पर्यंत कर्तव्य
BGB  full form border Guards Bangladesh
 बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश की स्थापना 1795 में की गई थी और इसके महानिदेशक हैं सफिनूल इस्लाम



 अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रुकने का रिकॉर्ड किस महिला अंतरिक्ष यात्री ने बनाया है?

क्रिस्टीना कोच
 नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच ने अंतरिक्ष में लगभग 288 दिनों के अपने पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए एक महिला द्वारा अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने का नया रिकॉर्ड बनाया है, फरवरी 2020 में जब पृथ्वी पर वापस लौटेगी तो उनके कुल मिलाकर अंतरिक्ष में 300 से अधिक दिन बीत जाएंगे। वह 14 मार्च 2019 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर है।

No comments:

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback. u may visit our site
www.csconlinework.co.in

रामू कवि किसान विडियो लेकर आए है आपके लिए ये महत्वपूर्ण ताजा समाचार

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर

ई वर्क एंटरप्राइजेज, हनुमान नगर, नरवाना, नजदीक विश्वकर्मा चौक, वार्ड नंबर 5, रेलवे रोड, नैन गारमेंट्स के सामने, ब्रांड हाउस के ऊपर गूगल मैप ...